फोरम सेलिब्रेशन मॉल में ‘‘राॅक ऑन’’

ऑडिशन 8 फरवरी एवं इसका ग्रांड फिनाले 15 फरवरी को रखा गया है।
 | 
कार्यक्रम में विजेताओं को 1 लाख से अधिक के गिफ्ट वाउचर जीतने का मौका मिलेगा। 

उदयपुर 28 जनवरी 2020। फोरम सेलिब्रेशन मॉल में युवाओ को सिंगिंग और इंस्ट्रुमेंटल वादन के टैलेंट को उभारने के लिए "रॉक ऑन" नामक शो का आयोजन किया जाएगा। 

फोरम सेलिब्रेशन मॉल के मार्केटिंग मैनेजर अंकित तलेसरा ने बताया की युवाओं की सिंगिग व इस्ट्रूमेन्टस बजाने एवं उनके द्वारा बैण्ड प्रस्तुत करने की प्रतिभाओं को दिखाने का मौका राॅक ऑन आयोजन के माध्यम से प्रदान कर रहा है। 

राॅक ऑन कार्यक्रम हेतु ऑडिशन 8 फरवरी एवं इसका ग्रांड फिनाले 15 फरवरी को रखा गया है। कार्यक्रम में विजेताओं को 1 लाख से अधिक के गिफ्ट वाउचर जीतने का मौका मिलेगा। 

इस आयोजन में भाग लेने हेतु पंजीकरण निःशुल्क रखा गया हैं। आयोजन के बारे में अधिक जानकारी के लिए माॅल के कस्ट्मर केयर पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News