विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने के लिए लगाई दौड़

रन फॉर लीगल एड कार्यक्रम 

 | 
run for legal program in udaipur

उदयपुर, 19 फरवरी। माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर शहर में रविवार को विधिक सहायता के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रन फॉर लीगल एड कार्यक्रम हुआ। इसके तहत फतहसागर रिंग दौड़ पर दौड़ हुई, इसमें बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं आमजन ने भाग लिया।

s
रन फाॅर लीगल एड

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित रन फाॅर लीगल एड का शुभारंभ फतहसागर के समीप काला किवाड़ से जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंचल मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर किया। प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि आमजन में विधिक जागरूकता लाने हेतु उक्त दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। दौड़ में शामिल संभागियों के लिए स्वस्थ स्पर्धा भी रखी गई। इसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया।

d
रन फाॅर लीगल एड में शामिल न्यायिक अधिकारीगण एवं संभागी।

दौड़ फतहसागर मुख्य पाल पर पहुंच कर संपन्न हुई। वहां विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शर्मा ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य आमजन को न्यायिक प्रक्रिया से अवगत कराने के साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से प्रदत्त सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News