उदयपुर 12 नवंबर 2025। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में एकता और राष्ट्र के उत्थान के लिए आयोजित हो रहा यूनिटी मार्च टाउन हॉल से प्रारंभ हुआ। यूनिटी मार्च विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः टाउन हॉल आकर सम्पन्न होगा।
स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस समेत विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं समेत आम नागरिक पूरे जोश और उत्साह से यूनिटी मार्च में हिस्सा ले रहे है।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ दिलाई गई।
लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, एडीएम शहर जितेंद्र ओझा, समाजसेवी गजपाल सिंह,प्रमोद सामर, नगर निगम पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी समेत गणमान्य ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाई।