स्काउट-गाइड का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव 6 अक्टूबर से

इसमें प्रदेश भर से लगभग 600 प्रतिभागी आएंगे

 | 
Scout guide

उदयपुर, 4 अक्टूबर । जनवरी माह में प्रदेश में भारत स्काउट-गाइड की राष्ट्रीय जम्बूरी के बाद अब अक्टूबर में फिर से बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 6 से 10 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट-गाइड महोत्सव एवं 63 वें रोवर मूट व 49 रेंजर मीट का आयोजन स्काउट-गाइड के मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदय निवास में किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से लगभग 600 प्रतिभागी आएंगे जो स्काउट- गाइड की गतिविधियों के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे। इस बड़े आयोजन को लेकर जारी तैयारियां अंतिम चरण में है।

सीओ गाइड विजयलक्ष्मी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट-गाइड महोत्सव का शुभारंभ 6 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे होगा।

निम्न कार्यक्रम

 7    अक्टूबर
  •  सुबह 8.15 बजे स्किल प्रतियोगिता, 11 बजे ग्लोबल डवलपमेंट विलेज तथा सायं 5 बजे फूड प्लाजा कला परिधान ।
8 अक्टूबर
  • प्रातः 8 बजे से सांस्कृतिक भ्रमण ।
9 अक्टूबर
  • सुबह 10 बजे झांकी प्रदर्शन,  शाम 4 बजे मुख्य समारोह तथा रात्रि 8 बजे विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन होगा ।
10 अक्टूबर
  • सुबह 9.30 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News