पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हुई संगोष्ठी

शहर के पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई संगोष्ठी 

 | 
symposium on nehru ji

उदयपुर 27 मई 2023। शहर के पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हुई संगोष्ठी। शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पूण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।  लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।  

शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि देश के लिए नेहरु के योगदान, त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन कुछ लोग देश में नेहरु के लिए भ्रामक  प्रचार-प्रसार कर रहे है, ऐसे में इन दुष्प्रचारो से सभी को बचाना चाहिए। 

इस दौरान पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, मधुसुदन शर्मा, पंकज शर्मा, देवकिशन रामानुज, अजय सिंह, गोपाल नागर, बतुल हबीब आदि मौजूद रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News