उदयपुर के शिल्पग्राम मे शरद रंग उत्सव 12 से 15 नवंबर तक

 | 
Sharad Rang Utsav at Shilpgram

 

Udaipur Times, Events in Udaipur:  संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर द्वारा चार दिवसीय शरद रंग उत्सव का आयोजन 12 से 15 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस फूड एवं म्यूजिक फेस्टिवल में संगीत की शानदार शामों के साथ आमजन को देशभर के लजीज व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा।

कला और संस्कृति के इस अनूठे संगम में पर्यटकों और शहरवासियों को देशभर के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ-साथ हर शाम मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

12 नवंबर को नीश एंटरटेनमेंट द्वारा ब्लैक एंड व्हाइट संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 13 नवंबर को कहरवा फ्यूजन, 14 नवंबर को कवि सम्मेलन, 15 नवंबर को इम्ब्रेस बाय हसरत का आयोजन किया जाएगा।

इस शरद रंग उत्सव में देशभर के लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लिया जा सकेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हर शाम 6 बजकर 30 मिनट से होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News