उदयपुर मे अनंत चतुर्दशी पर श्रीमली समाज के 35 जोड़ों ने निभाई धार्मिक परंपरा

 | 
Anant Chaturdashi Event in Udaipur

 

Udaipur Times, Anant Charudashi Events: उदयपुर मे अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को संस्कार भवन में श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ की ओर से सामूहिक अनंत चतुर्दशी उद्यापन का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में मेवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 2500 समाजबंधुओं ने भाग लिया। इस दौरान 35 जोड़ों ने सामूहिक रूप से उद्यापन कर यज्ञ में आहुतियां दीं और धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया।

समाज के अध्यक्ष कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे गृहशांति पूजन के साथ हुई। इसके बाद आचार्यों के सान्निध्य में अनंत चतुर्दशी उद्यापन की विभिन्न धार्मिक विधियां संपन्न कराई गईं। जगदीशराज श्रीमाली, रमेश श्रीमाली, चेतन श्रीमाली, नर्बदा शंकर श्रीमाली, अनीश श्रीमाली सहित मेवाड़ के 35 जोड़ों ने यज्ञ में भाग लिया।

आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। गुरुवार को महिला शाखा की सदस्यों ने संस्कार भवन में एकत्रित होकर पूजा सामग्री के पैकेट तैयार किए। शुक्रवार को समाज पदाधिकारियों के साथ युवा शाखा और मातृ शाखा के सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभालीं।

आयोजन में संयोजक जयंत श्रीमाली, युवा अध्यक्ष प्रफुल्ल श्रीमाली और युवा प्रभारी उमेश श्रीमाली की प्रमुख भूमिका रही। पूजन व्यवस्था में उमेश ओझा, राधाकमल श्रीमाली, रेवाशंकर श्रीमाली और महेंद्र श्रीमाली ने सहयोग किया।

भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी रविप्रकाश श्रीमाली, प्रकाश ओझा, किशन श्रीमाली, ऋषि त्रिवेदी, धर्मेंद्र श्रीमाली और महेंद्र त्रिवेदी ने संभाली। महिला शाखा की अध्यक्ष रेखा श्रीमाली के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। वहीं टेंट एवं लाइट व्यवस्था हरीश त्रिवेदी ने संभाली।

कोषाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीमाली के साथ ललित श्रीमाली और गिरिराज श्रीमाली ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने कहा कि ऐसे सामूहिक धार्मिक आयोजनों से समाज की परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने के साथ आपसी एकता और भाईचारा भी मजबूत होता है। आयोजन के दौरान समाजबंधुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News