सिन्धी समाज अपनी बेटियों को सिखा रहा है निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स

इस कला को सिखाने में उदयपुर के जाने माने ब्यूटी पार्लर चैंपियन, मयूर, NYCC दे रहे है अपना सहयोग 

 | 
sindhi samaj

उदयपुर। सिंधी समाज अपने समाज की बेटियों व बहनों को अपने समाज की ओर से निशुल्क ब्यूटी पार्लर का कोर्स करवाया जा रहा है। पिछले वर्ष भी 100 महिलाओ को ये कोर्स करवाया गया था।   

राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया समाज की बहनों के स्वयं के हाथो में हुनर हो। यदि जीवन में कभी भी परिस्थिति ख़राब होने में किसी के आगे कभी हाथ ना फैलाना पड़े ऐसी सोच को रखते हुए समाज ने पिछले वर्ष से सिंधी समाज की बेटियों को सिंधी ब्यूटी कोर्स करवाने का मन बनाया गया । राजानी बताते है की इस साल भी 140 बहनों ने कोर्स में हिस्सा लिया है। 

चार तरह की टीमों का गठन किया गया है 

जिन 4 टीमों का गठन किया गया है उनमे सेक्टर 11 से 14 बलिचा टीम लीडर अर्चना चावला है। जवाहर नगर, माछला मगरा, टेकरी की टीम लीडर वैशाली मोटवानी है। शक्ति नगर, अशोक नगर, भूपालपूरा की टीम लीडर पार्षद जयश्री असनानी है। सेक्टर 3 से 9 की टीम लीडर डॉक्टर दीपमाला चौधरी है। 

पूज्य जेकबआबाद पंचायत के अध्यक्ष प्रतापरॉय चुघ ने बताया कि इस कला को उदयपुर के जाने माने पार्लर चैंपियन, मयूर, NYCC, तान्या ब्यूटी पार्लर और बहुत से लोगों के सहयोग से फेशियल, हेयर कटिंग, हेयर कलर व आईब्रो आदि का मिनी ब्यूटी पार्लर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस तरह के कोर्स के लिए सिन्धी समाज की सभी पंचायतें हमेशा अग्रसर रहती हैं। जिसमें राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी, श्री बलूचिस्तान पंचायत अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी, झूलेलाल सेवा समिति के सुनील खत्री, उमेश मनवानी, मूरली राजानी, खानपुर पंचायत के किशनलाल वाधवानी, शिकारपुर पंचायत के सुखराम बालचंदानी, साहित्य पंचायत की कैलाश नेभनानी एव उमेश नारा का हमेशा समाज कार्य सहयोग से किया जाता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News