कॉस्ट्यूम शो मे नॉर्थ ईस्ट स्टेट के ट्रेडिशनल ड्रेस देख मोहित हुए दर्शक

 | 
North East Costume Show in Octave 2026 at Jaipur

 

Udaipur Times. Octave 2026: जयपुर के राजस्थान इंटेरनेशनल सेंटर (RIC) मे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से RIC के सहयोग से आयोजित ‘ऑक्टेव 2026’ (Octave 2026) में दूसरे दिन शुक्रवार को कॉस्ट्यूम शो में नॉर्थ ईस्ट के कॉस्ट्यूम शो आयोजित किया गया।   Costume Show at Octave 2026

नॉर्थ ईस्ट के आठ स्टेट, जिन्हें सेवन सिस्टर्स एंड वन ब्रदर (सिक्किम) कहते हैं, जिनके परिधान पहने युवक युवतियों ने हर राज्य की एक-एक पारंपरिक हैंडमेड पोशाक पहन कर मंच पर आते ही खूब वाहवाही लूटी। Octave 2026

इसके बाद ये युवक युवतियों (मॉडल्स) दो-दो के जोड़े में आए और दो परिधनों का मुजाहिरा किया। और, अंत में सभी आठ मॉडल्स ने एक साथ मंच पर आकर तमाम खूबसूरत और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक परिधानों का प्रदर्शन किया। Costume Show at Octave 2026

इस शो में दर्शकों ने जहां पूर्वोत्तर के पारंपरिक परिधानों को पहचाना, वहीं इनकी प्रस्तुति की जमकर तारीफ भी की। कई दर्शकों कहा कहना था कि इन्हें देखना न केवल नई अनुभूति रही, बल्कि नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति को लाइव समझने का भी सुअवसर भी मिला। North East Traditional Attire

पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ अश्विन एम दलवी ने  कार्यक्रम में आए IAS नवीन जैन, प्रो. मायारानी टाक, संस्कृति मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी लक्ष्मी कांत मंडल और WZCC के पूर्व निदेशक देवेन्द्र कुमार धोदावत का अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया। Octave 2026
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News