रूहानी कीर्तन से निहाल करेंगे भाई साहब चमनजीत सिंह जी लाल
जवाहर नगर स्थित सिंधु महल में 9 सितम्बर को होगा आयोजन
| Sep 7, 2023, 18:50 IST
उदयपुर 7 सितंबर 2023। शहर के जवाहर नगर स्थित सिंधु महल में 9 सितम्बर को रात्रि 8:00 बजे एक रूहानी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
उक्त आयोजन में दिल्ली से आये भाई साहब चमनजीत सिंह जी लाल दिल्ली वाले रूहानी कीर्तन द्वारा निहाल करेंगे। रविवार को प्रातः 9:30 बजे से कीर्तन गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब सेक्टर 14 में होगा। कीर्तन के पश्चात् गुरुद्वारा में ही लंगर भी आयोजित किया गया है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से विनती की है संगत जी गुरु घर पहुँच कर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करे।
