फतहसागर पर "संडे ऑन साइकिल" अभियान का आयोजन
रैली के बाद फतेहसागर पाल पर प्रतिभागियों के लिए जुंबा और योगा का आयोजन किया गया।
उदयपुर 25 अगस्त 2025। ज़िला पुलिस प्रशासन और क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को "संडे ऑन साइकिल" अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 अगस्त 2025 को सुबह 7 बजे फतेहसागर काला किवाड़ पी.पी. सिंघल मार्ग से फिश एक्वेरियम फतेहसागर पाल तक साइकिल रैली के रूप में आयोजित हुआ।
रैली को यातायात प्रभारी एवं नोडल अधिकारी अशोक कुमार आंजना (पुलिस उप अधीक्षक) तथा माननीय न्यायाधीश कुलदीप जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद फतेहसागर पाल पर प्रतिभागियों के लिए जुंबा और योगा का आयोजन किया गया।
इस अभियान में जिला पुलिस और यातायात पुलिस के जवान, RAC 12वीं बटालियन के जवान, क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी, स्काउट-गाइड के सदस्य, NCC 2 राज आर एंड वी रेजिमेंट के कैडेट्स और मीरा गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं शामिल हुईं। आमजन भी अपनी-अपनी साइकिल लेकर इस आयोजन में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आधार फाउंडेशन, अप्सरा टेंट, माया साउंड, mybyk, myfm 94.3, जुंबा प्रशिक्षक आंचल एवं कैलाश मेनारिया, फोर श्योर जिम, खेल कोऑर्डिनेटर डी.एल. गर्ग, चिकित्सा विभाग की टीम, योगा प्रशिक्षक राजू सिंह सहित विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों का सहयोग रहा।
इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, मोटापा कम करने के लिए साइकिल चलाने की आदत विकसित करना तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण की दिशा में प्रयास करना है।
