उदयपुर में सुर संगम द्वारा "ताल सीजन वन" का आयोजन

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित

 | 
sur taal

प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाने और उनकी काबिलियत सबके सामने लाने के उद्देश्य से सुर संगम द्वारा ताल सीजन वन का आयोजन किया जा रहा है। 

आगामी 4 जनवरी को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले वृहद स्तर पर ऑडिशन लिए जा रहे हैं, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से गायन, वादन और नृत्य कैटेगरी में प्रतिभागी भाग ले रहे है। उदयपुर में चल रही ऑडिशन में अब तक कुल 105 प्रतिभागियों ने अपना भाग्य आजमाया है, जिनमें से चयनित प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले में मौका दिया जाएगा। 

4 जनवरी को आयोजित होने वाले ताल सीजन वन के फिनाले में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान अवार्ड से नवाजे गए पंडित अनुज मिश्रा और हाई फीवर डांस का नया तेवर ज़ी टीवी एक्ट्रेस नेहा सिंह मिश्रा बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। 

सुर संगम की निदेशिका रेनू गोरेर ने बताया कि मेवाड़ में लिए गए ऑडिशंस में विभिन्न कैटेगरी में डॉक्टर सरोज शर्मा, ओम कुमावत, नंदिनी, रमेश, मधुबाला, सुरभि मेनारिया, रेखा मेनारिया और शीतल शेखावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News