श्री स्वामीनारायण मंदिर दशम पाटोत्सव शोभायात्रा निकली

श्री स्वामीनारायण मंदिर उदयपुर के दशम पाटोत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 
 | 
shobhayatra

उदयपुर 17 मई 2023 । स्वामीनारायण मंदिर के दशम पाटोत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 17 मई से लेकर 21 मई तक किया जा रहा है। इसको लेकर स्वामीनारायण भक्तों ने बुधवार को शोभा यात्रा निकाली शोभायात्रा में पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई।  

shobhayatra

शोभायात्रा में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा मंडी की नाल से शुरू हुई जो देहली गेट, शास्त्री सर्कल, अशोक नगर होते हुए कथा स्थल तक पहुंची ।

shobhayatra

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News