दिगंबर जैन दशा हुमड़ समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित


दिगंबर जैन दशा हुमड़ समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

पैकेज देखकर शादी करने वाली लड़कियों की सोच गलतः खोड़निया
 
dasha humad samaj

उदयपुर 1 अप्रैल 2025। दिगंबर जैन दशा हुमड़ समाज का शपथ ग्रहण समारोह आज शुभ केसर गार्डन मे हुआ। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश शाह ने कहा कि समाज हित में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम खूबसूरत होंगे। उन्होंने सभी का आव्हान किया कि वे समाज के ग्रुप से जुड़े। समाज को बहुत मजबूत टीम मिली है। समाज का पैसा व्यवस्थित जगह खर्च होगा।

मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश खोड़निया ने कहा कि समाज को बेहतर तरीके से चलाने के लिये एकत्र हुए हैं। धरियावद में आगामी 11-12 मई को हुमड समाज का महाकुंभ होगा। आजकल की लड़कियां पैकेज को देखकर शादी का निर्णय करती हैं जो गलत है। हर तीसरे दिन शादी टूटने का कोई न कोई मामला सामने आता है। तलाक़, घर टूटने जैसे मामलों पर रोक लगाना जरूरी है। किसी भी घर में झगड़ा हो तो समाज उसके घर जाए और संभाले। जो हमारे बेटे को 2 करोड़ दे रहा है तो मतलब वो कॉर्पाेरेट 10 करोड़ कमा रहा होगा। क्या अपना बेटा यहीं पर नही कमा सकता। समाज की नई कार्यकारिणी हमेशा तैयार है। देश का सबसे बड़ा हुमड़ पुरम सागवाड़ा में बनाया है। करीब 500 बच्चें पढ़ रहे हैं। समाज को तोड़ने वाले लोगों की पीढियां बर्बाद हो जाती है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि देश भर के 1700 संस्थान के 4 लाख से अधिक डॉक्टर हमारे आईएमए की एक जाजम पर आए हैं। नया कप्तान आया है तो बदलाव भी होगा ही। हम पढ़ते थे तब हार्ट अटैक बुजुर्ग लोगों की बीमारी होती थी और अभी 28 साल के एक रेजिडेंट डॉक्टर की मृत्यु हो गई। शरीर में पहले नॉर्मल, फिर एबनॉर्मल पढ़ाया जाता है। व्यसन ने आज की लाइफ स्टाइल को खराब कर दिया है। अगर कोई जैन समाज की फिलोसॉफी को अपना ले तो डॉक्टर के क्लिनिक बंद हो जाएंगे। सूर्यास्त बाद भोजन बंद की व्यवस्था आज से शुरू की है ये काबिले तारीफ है। लाइफ स्टाइल को बदलें। डिनर नही डिनर फ़ॉर डस्टबिन हो गया है।

उन्होंने कहा कि आज सभी को तनाव है। तनाव प्रबंधन तक पहुंचने की जरूरत है। जॉइंट फैमिली से न्यूक्लियर फैमिली तक पहुँच गए हैं। पहला प्यार परिवार, व्यापार और फिर बचे तो संसार है। परिवार पहले होगा तो मां-बाप की, पत्नी की, बच्चों की भी सुनूंगा। छोटी छोटी बातों से होने वाला तनाव बड़ी बीमारी में बदल जाता है। सुबह 7 से शाम 7 बजे तक के बीच ही खाएं। 20 मिनट घर से चलें और निकलेंगे तो 20 मिनट में वापस भी आएँगे ही यानी 40 मिनट चलना ही है। क्या फर्क पड़ता है और बहुत फर्क पड़ता है। आप क्या करते हैं, खाते हैं, किसी को कोई फर्क नही पड़ता।

अतिथियों के रूप में दिनेश खोड़निया, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता का मेवाड़ी पगड़ी उपरणा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। आरम्भ में समाज की मातृ शक्ति ने भक्ति गीत से आगाज किया। निवर्तमान अध्यक्ष रमेश वगेरिया ने स्वागत उदबोधन दिया। महामंत्री अमृतलाल बोहरा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यकारिणी में 60 प्रतिशत से अधिक युवाओं को मौका दिया गया और नई कार्यकारिणी से समाज सेवा करने, एकता, सकारात्मक कार्य करने का आव्हान किया।

अशोक शाह ने अपने उदबोधन में अतिथियों युवा नेता दिनेश खोड़निया और डॉ. आनंद गुप्ता का विस्तृत परिचय दिया। अब तक कार्यकारिणी में 70 वर्ष पार वालों की अधिकतर थी जो अब 50 वर्ष पर वालों की हो जाएगी। समाज निश्चित ही अच्छे और युवा हाथों में जा रहा है। उन्हें पूरी छूट दी जाए ताकि वे समाजोत्थान के लिए अच्छे कार्य कर सकें।

मुख्य अतिथि दिनेश खोड़निया ने नई कार्यकारिणी में रमेश शाह अध्यक्ष, पुष्पेंद्र धनावत महामंत्री को सपत्नीक शपथ दिलाई। इसके बाद अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सीए प्रितेश जैन ने किया। धन्यवाद और आभार पुष्पेंद्र धनावत ने व्यक्त किया। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal