"स्वाद और संस्कृति": राजस्थानी पाक विरासत का उत्सव
'दही का हलवा' जैसे लगभग विस्मृत व्यंजन पर केंद्रित लाइव कुकिंग डेमो प्रस्तुत किया गया
उदयपुर, 5 अगस्त 2025: Royal Rajasthan Chefs Society (RRCS) द्वारा आयोजित “स्वाद और संस्कृति” कार्यक्रम ने उदयपुर स्थित शौर्य रेजिडेंसी, गुलाब बाग में राजस्थान की पाक और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक श्रीगणेश वंदना से हुई। मुख्य आकर्षण रहा पैनल चर्चा, जिसमें शेफ रूपम सरकार के संचालन में विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। पैनल में डॉ. श्री कृष्ण जज्ञू, डॉ. शोभालाल ओडिच्य, डॉ. खुशबू शारदा, यशवर्धन राणावत, और डॉ. शेफ संगीता धर जैसे प्रतिष्ठित वक्ता शामिल हुए।

इसके उपरांत, 'दही का हलवा' जैसे लगभग विस्मृत व्यंजन पर केंद्रित लाइव कुकिंग डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसे शेफ प्रेम, पुष्पेन्द्र और लव माथुर ने साझा नेतृत्व में पेश किया। आयोजन में शेफ विमल धर का परिकल्पनात्मक निर्देशन विशेष उल्लेखनीय रहा।
कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से आए 200+ अतिथि, प्रोफेशनल शेफ, घरेलू महिलाएं और हॉस्पिटैलिटी विद्यार्थी शामिल हुए। यह आयोजन न केवल स्वाद बल्कि सांस्कृतिक उत्तराधिकार को संरक्षित करने की दिशा में एक प्रेरक पहल सिद्ध हुआ।
[Photos]




