तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम का निशुल्क चिकित्सा शिविर

28 दिसंबर को कानोड़ में शिविर का आयोजन रहेगा

 | 
medicine disribution

उदयपुर, 26 दिसंबर 2023। तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम की मेडिकल वैन आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ चल चिकित्सालय द्वारा दिनांक 23 दिसम्बर से प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनरल फिजीशियन, दंत एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में ही निशुल्क चश्मे एवं दवाइयाँ दी जा रही है। 

दिनांक 23 को थामला गाँव में 189, दिनांक 24 को मावली में 230 व दिनांक 25 को फतेहनगर में 150 रोगियों को निशुल्क चिकित्सा एवं चश्मे तथा दवाइयाँ उपलब्ध कारवाई गई। दिनांक 26 को घासा, दिनांक 27 को चंदेसरा तथा दिनांक 28 को कानोड़ में शिविर का आयोजन रहेगा । 

दिनांक 29 से 3 जनवरी तक कोटड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन वनवासी परिषद के साथ रहेगा। शिविरों के लिए आर्थिक सौजन्य शा. सोहन लाल, मेघराज, अजित, हार्दिक, आरव धाकड़ शिशोदा- मुंबई द्वारा उनकी मातु श्री स्व. नोजी बाई धाकड़ की पुण्य स्मृति प्रदान किया गया है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News