उदयपुर में दो दिवसीय टीआईए सम्मेलन

सम्मेलन का फोकस  विभिन्न क्षेत्रीय रेलों के बीच अनुभव साझा करने पर रहेगा
 | 
ZRTI

उदयपुर 16 जनवरी 2025। उत्तर पश्चिम रेलवे 16 और 17 जनवरी, 2025 को उदयपुर में दो दिवसीय टीआईए सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।  

इस सम्मेलन में उत्तर पश्चिम रेलवे सहित छह अन्य क्षेत्रीय रेलवे - उत्तर रेलवे, पश्चिमी रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, दक्षिणी रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, और मध्य रेलवे के 44 टीआईए भाग ले रहे है। यह सम्मेलन प्रमुख वित्त सलाहकार उत्तर पश्चिम रेलवे ​​गीतिका पांडे के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है| 

सम्मेलन का शुभारंभ आज प्रमुख वित्त सलाहकार उत्तर पश्चिम रेलवे ​​गीतिका पांडे, प्राचार्य क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर जयप्रकाश, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे श्रीमती निष्ठा पुरी तथा उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति में किया गया। 

सम्मेलन का फोकस  विभिन्न क्षेत्रीय रेलों के बीच  अनुभव साझा करने पर रहेगा। सम्मेलन के दौरान ट्रैफिक अकाउंट से संबंधित नवीनतम नीतिगत मामले,नीति कार्यान्वयन में अंतराल की पहचान करना तथा नकद प्रेषण प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, ई-टीआर (इलेक्ट्रॉनिक ट्रेज़री रेमिटांस) और टीएएमएस (ट्रैफिक अकाउंट्स मैनेजमेंट सिस्टम) जैसे नवीनतम विकास के कार्यान्वयन के सम्बंध में प्रतिभागियों को जानकारी उपलब्ध कराने हेतु सत्र होंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News