उदयपुर मे पारंपरिक गरबा रास में झलकी संस्कृति की छटा

 | 
Traditional garba at Udaipur

 

Udaipur Times, Event : शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी रात में उदयपुर के छोटी ब्रह्मपुरी स्थित सहस्त्र औदीच्य समाज में भक्ति, आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।

समाज के आदर्श महिला संगठन की ओर से शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य गरबा रास का आयोजन किया गया। चंद्रमा की शीतल चांदनी के बीच आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने हाथों से पारंपरिक गरबा रास कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और भगवान जगन्नाथ की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों ने आयोजन की धार्मिक छटा को और भी भव्य बना दिया। भगवान के दर्शन के साथ समाजजनों ने भक्ति और श्रद्धा के भाव से कार्यक्रम में भाग लिया।

महिलाओं के साथ समाज के युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पारंपरिक गरबा रास के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

शरद पूर्णिमा की पावन रात्रि में चांदनी के बीच भक्ति भाव से आयोजित गरबा रास ने उपस्थित समाजजनों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई। आयोजन के अंत में भगवान को खीर का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक उल्लास और पारंपरिक संस्कृति से सजा यह आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का संदेश दे गया।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News