उदयपुर में ब्रह्मपोल स्थित दरगाह में दो दिवसीय "जश्न-ए-नज़ीरी" 21-22 जून को

 | 
Imrat Rasool Baba Dargah Udaipur

 

Udaipur Times, Udaipur News: 20 जून 2026। ब्रह्मपोल स्थित दरगाह हज़रत गुलाम रसूल बाबा व इस्मत रसूल बाबा पर सूफी-ए-बासफा हज़रत सूफी मोहम्मद नज़ीर अहमद क़ादरी रज़वी नूरी अलैहिर्रहमा के सालाना उर्स के अवसर पर 5 एवं 6 मुहर्रमुल हराम 1448 हिजरी, बमुताबिक 21 एवं 22 जून 2026 (रविवार एवं सोमवार) को दो दिवसीय "जश्न-ए-नज़ीरी" का आयोजन किया जाएगा। Udaipur News

मुन्तज़िमा कमेटी के अनुसार इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम और सूफिया-ए-इकराम शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुल्तान हसन चिश्ती साहब (अजमेर शरीफ), डॉ. आरिफ़ रज़ा सूफी साहब (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) तथा निसार अहमद साहब क़िबला रज़वी (बासनी, नागौर) अपनी तकरीरों एवं खिताबात से अकीदतमंदों को फैज़याब करेंगे। Udaipur News

दो दिवसीय आयोजन के दौरान महफ़िल-ए-मीलाद, नात-ओ-मनक़बत, रस्म-ए-परचम कुशाई, चादर पेशी, तकरीरी महफ़िल, वाज़-ओ-नसीहत तथा कुल शरीफ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 मुहर्रम को बाद नमाज़ मगरिब लंगर-ए-आम तथा 6 मुहर्रम को कुल शरीफ के बाद लंगर-ए-आम का विशेष एहतिमाम रखा गया है। Udaipur News

कमेटी के सदर सरवर खान एवं सचिव शादाब खान ने तमाम आशिकान-ए-औलिया, अकीदतमंदों और शहरवासियों से अपील की है कि वे इस मुबारक जश्न में बढ़-चढ़कर शिरकत करें और बुजुर्गाने दीन की तालीमात से फैज़ हासिल करें।  Udaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News