उदयपुर में 600 से अधिक CA की मौजूदगी में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन
Udaipur Times, Udaipur Events: 13 जून 2026 । भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की उदयपुर शाखा के तत्वावधान में झीलों की नगरी में बड़े बड़े उद्योगपतियों से लेकर आमजन के आमद खर्च का हिसाब रखने वालों की दो दिवसीय "नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डायरेक्ट टैक्स - 2026 चरैवेति" का सफल समापन रामी रॉयल रिसॉर्ट में हुआ। अंतिम दिन आयकर, ट्रस्ट टैक्सेशन, सर्च एवं सीजर तथा पूंजीगत लाभ कराधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की।
उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने बताया कि सम्मेलन के अंतिम दिवस के प्रथम सत्र में सीए मनीष डाफरिया, इंदौर ने चैरिटेबल ट्रस्ट टैक्सेशन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अब नए आयकर अधिनियम में ट्रस्ट के टैक्सेशन को सरल भाषा में वर्णित किया गया है। आयकर नियम के अनुसार चैरिटी का मतलब गरीबो की मदद जरूरी नही मेडिकल, एजुकेशन योगा भी चैरिटी के अंतर्गत समिलित है।
सत्र सेशन चेयरमैन के रूप में सीए गौरव व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नए आयकर अधिनियम में ट्रस्टों से संबंधित प्रावधानों को अधिक सरल एवं व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया गया है, जिससे करदाताओं और पेशेवरों को कानून को समझने में सुविधा होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयकर नियमों के अनुसार चैरिटी का अर्थ केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता करना ही नहीं है, बल्कि चिकित्सा सेवाएं, शिक्षा, योग, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियां भी चैरिटेबल उद्देश्यों में शामिल हैं। उन्होंने ट्रस्टों के पंजीकरण, अनुपालन, कर छूट और नवीन प्रावधानों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। 2 दिवसीय सम्मेलन जानकारियों को साझा करने का मंच है जहां परंपरा और नवाचार एक दूसरे को जोड़ते हैं।
शाखा अध्यक्ष धर्मावत ने विशिष्ट अतिथि भेराराम चौधरी (आईआरएस) एवं हीराराम चौधरी (आईआरएस), अतिरिक्त आयकर आयुक्त, उदयपुर एवं अन्य अतिथियो का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किया। इस कांफ्रेंस में पब्लिकेशन सपोर्ट निदेशालय आयकर (पी आर एंड पी पी), आयकर विभाग का रहा।
शाखा उपाध्यक्ष सीए सौरभ गोलछा ने बताया कि सीए सतीश चंद्र जैन की अध्यक्षता में द्वितीय सत्र सीए विष्णु अग्रवाल सीसीएम, मुंबई ने लिया जिन्होंने नए आयकर नियम के अनुसार सर्च और सीजऱ की बारीकी पर चर्चा की। उन्होंने सर्च एंड सर्वे में अंतर स्पष्ट करते हुए कहा की सर्वे सिर्फ व्यापार कार्यस्थल पर हो सकती है जबकि सर्च घर एवं व्यापार स्थल दोनों पर हो सकती है। सर्वे में इनकम टैक्स विभाग आपकी सम्पत्ति को सीज़ नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि करदाताओं और पेशेवरों के लिए सर्च और सर्वे के बीच का अंतर समझना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे की कार्रवाई केवल व्यवसायिक प्रतिष्ठानों या कार्यस्थलों पर की जा सकती है, जबकि सर्च की कार्रवाई आवासीय और व्यवसायिक दोनों परिसरों में संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वे के दौरान आयकर विभाग को किसी संपत्ति, नकदी या अन्य परिसंपत्तियों को जब्त करने का अधिकार नहीं होता, जबकि सर्च की स्थिति में कानून के तहत जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने विभिन्न न्यायिक निर्णयों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल ढंग से समझाया।
मीडिया प्रभारी सीए हिमांशु लोढ़ा ने बताया की अंतिम सेशन में सेशन चेयरमैन सीए आलोक पलोड, पूर्व अध्यक्ष भीलवाड़ा के नेतृत्व में एडवोकेट सीए पंकज सराओगी दिल्ली ने नए अधिनियम में पूंजीगत लाभ के तहत टैक्स प्लानिंग पर गहन चर्चा की, साथ ही सीआईआरसी सचिव सीए निर्भीक गांधी की भी उपस्थिति रही । दो दिवसीय कॉन्फ्ऱेन्स के कार्यक्रम संयोजक सीए हितेश भदादा, एवं कार्यक्रम सलाहकार सीए अरुण रत्नावत, सीए मनीष खमेसरा, सीए ललित सामर, सीए राजन बया, सीए प्रीतेश जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
इन सभी सदस्यों का हुआ विशेष सम्मान
कार्यक्रम के तहत विभिन्न कमेटी के कोऑर्डिनेटर के रूप में सीए अभिषेक संचेती, सीए वैभव तलेसरा, सीए विशाल मेनारिया, सीए कुणाल अग्रवाल, सीए रौनक जैन, सीए प्रकाश प्रजापत, सीए रौनक शुक्ला, सीए हार्दिक जैन, सीए हितेश गोस्वामी, सीए तेजल मंगल, सीए मधु चंडालिया, सीए आँचल पचोरी, सीए प्रज्ञा सोनी, सीए नरेश सुथार, सीए शुभम भोलावत, सीए साक्षी जैन, सीए नेहल गुप्ता, सीए दीपक श्रीमाली, सीए हिमांशु लोढ़ा, सीए निखिल उपाध्याय, सीए दीपक पटेल, सीए स्नेहिल शाह, सीए रौनक रांका, सीए राहुल सेठिया के विशेष सहयोग के लिए मैनेजिंग कमेटी द्वारा विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सीए कपिल जोशी, कोषाध्यक्ष, सीए धर्मेंद्र कोठारी, सिकासा अध्यक्ष, सीए राहुल माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष ने सभी कमेटियों के समन्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन समारोह मे शाखा सचिव सीए अरुण गेलडा ने सभी का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया ।
