UCCI का स्थापना दिवस एवं एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह 2026 सम्पन्न

एक्सीलेन्स एवं लीडरशिप हेतु सेल्फ अवेरनेस और उद्देश्य की स्पष्ट जानकारी होना जरुरी: उदयकुमार गोपालकृष्णन
 | 

उदयपुर, 12 फरवरी 2026। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 61वां स्थापना दिवस समारोह एवं UCCI एक्सीलेंस अवार्ड्स सेरेमनी 2026 का भव्य आयोजन UCCI भवन के पी.पी. सिंघल ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में उद्योग, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित उद्यमियों एवं सदस्यों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ UCCI के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया के स्वागत उद्बोधन से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने UCCI की भूमिका, उद्देश्यों तथा उद्योग एवं व्यापार के समग्र विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोर माइंड के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदयकुमार गोपालकृष्णन ने प्रतिभागियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया।

UCCI की अवार्ड सब कमेटी के चेयरमेन मनीष गोधा ने UCCI एक्सीलेन्स अवार्ड 2026 का संक्षिप्त देते हुए बताया कि स्वतन्त्र ऑडिटर द्वारा एक्सीलेन्स अवार्ड हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की ऑडिट के उपरान्त प्राप्त समस्त प्रविष्टियों में से शाॅर्ट लिस्ट अवार्डियों सूची तैयार की गई। 6 सदस्यीय जूरी पेनल के सदस्य राजस्थान सरकार के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल, IIM के निदेशक प्रो. अशोक बनर्जी, बीजीजेसी कन्सल्टिंग के फाउण्डर सलिल भण्डारी, सेवा मन्दिर के सीईओ रौनक शाह, वाॅलकेम इण्डिया लिमिटेड के मुख्य सलाहकार एवं निदेशक एस.के. महाजन एवं एस.बी.आई. के पूर्व प्रबन्ध निदेशक अरिजित बासु द्वारा उपरोक्त अवार्डो हेतु मैट्रिक्स आधारित प्रणाली से आंकलन कर उनमें से श्रेष्ठ उपक्रम का अवार्ड हेतु चयन किया गया है।

अवार्ड समारोह के दौरान विजेता कम्पनियों को निम्नानुसार UCCI एक्सीलेन्स अवार्ड प्रदान किये गये:

  • वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक CSR अवार्ड-आदित्य सीमेन्ट वर्क्स 
  • पायरोटेक टेम्पसन्स मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड - लार्ज एन्टरप्राईज -टेम्पसन्स इंस्ट्रूमेन्ट्स (इण्डिया) लिमिटेड
  • आर्कगेट मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड - मीडियम एन्टरप्राईज  - सन पाॅलिटेक्स प्राईवेट लिमिटेड
  • सिंघल फाउण्डेशन मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड - स्माॅल एन्टरप्राईज - वाबी साबी सरफेस प्राईवेट लिमिटेड
  • वंडर सीमेन्ट मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड - माईक्रो एन्टरप्राईज - हाउस ऑफ़ फ्रेगरेंस 
  • जी.आर. अग्रवाल सर्विसेज अवार्ड - मीडियम एन्टरप्राईज - सेमेन्टिक्स इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड
  • डाॅ. अजय मुर्डिया इन्दिरा आईवीएफ सर्विसेज अवार्ड - स्माॅल एन्टरप्राईज - सेलस मेडिकेयर प्राईवेट लिमिटेड

यूसीसीआई अध्यक्ष की ओर से अवार्ड प्रविष्ठियों में रनर-अप रही प्रतिभागी कम्पनियों यथा मेवाड पाॅलिटेक्स लिमिटेड, हारमनी प्लास्टिक्स प्राईवेट लिमिटेड, सन पाॅलिटेक्स प्राईवेट लिमिटेड, प्लास्टीवीव इण्डस्ट्रीज एलएलपी, पायरोटेक वर्कस्पेस साॅल्यूशंस प्राईवेट लिमिटेड, पीआईएल इटैलिका लाइफस्टाइल लिमिटेड, प्रेम मार्बल्स प्राईवेट लिमिटेड, सरल स्टोन क्रियेशन्स प्राईवेट लिमिटेड, लिबर्टी मेन्युफैक्चरर्स एण्ड मार्केटर्स प्राईवेट लिमिटेड, आयुष ग्रीनफील्ड प्राईवेट लिमिटेड, तिरयांच बायोटेक एण्ड रिसर्च प्राईवेट लिमिटेड, अदवित लिफ्ट्स एंड ऑटोमेशन प्राईवेट लिमिटेड, मोनिसा एन्टरप्राईज प्राईवेट लिमिटेड, वर्बोलैब्स लैंग्वैजस ओपीसी प्राईवेट लिमिटेड, स्पेक्ट्रम टेक एन फैब, अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज, सिंघवी ऑटोमेशन एंड इंजीनियर्स प्राईवेट लिमिटेड, बडाला क्लासेज प्राईवेट लिमिटेड को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं पायरोटेक-टेम्पसेंस ग्रुप के निदेशक वीरेन्द्र प्रकाश राठी को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर मुख्य अतिथि द्वारा UCCI गतिविधियों की गत आठ माह की रिपोर्ट का विमोचन किया गया। UCCI के पैट्रन बी.एच. बापना ने भी अपने प्रेरणादायी विचार रखे। समारोह में करीब 200 उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों, व्यवसायियों, प्रबंधकों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. साक्षी जैन ने किया। कार्यक्रम के अंत में मानद महासचिव आशीष छाबड़ा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal