58वां इंजीनियर्स डे 15 सितंबर को मनाया जाएगा
उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियरों को सम्मानित किया जाएगा
उदयपुर 13 सितंबर 2025। फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स उदयपुर द्वारा 58वां इंजीनियर्स डे 15 सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन एडिशनल चीफ इंजीनियर कार्यालय, पटेल सर्किल स्थित सभागार में किया जाएगा।
कार्यक्रम में सभी विभागों के HODs, मुख्य अभियंता और इंजीनियर भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के आयुक्त राहुल जैन एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना भी उपस्थित रहेंगे।
इंजीनियर शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियरों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी विभागों के इंजीनियर अपने कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा करेंगे और उनके समाधान हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
#EngineersDay #UdaipurEvents #EngineersDay2025 #FederationOfEngineers #UDA #UdaipurTimes
