[PHOTO STORY] वंदेमातरम् @ 150 : उदयपुर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

राष्ट्रगीत के स्वरों के साये में जन मन ने किया गणतंत्र का गुणगान

 | 

उदयपुर, 26 जनवरी। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस सोमवार को जिले भर में पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। 77वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह गांधी ग्राउण्ड में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय चेतना के पुरोधा वंदेमातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अनूठे अवसर के मद्देनजर समारोह पूरी तरह से मां भारती की वंदना के स्वरों से सराबोर सा नजर आया।

राष्ट्रीय पर्व के मुख्य समारोह में, जनजातीय क्षेत्र विकास और होम गार्ड विभाग के मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपनी शुभकामनाएँ दीं। झंडा फहराने के बाद, उन्होंने पुलिस, होम गार्ड, NCC कैडेट्स और स्काउट एंड गाइड के छात्रों की परेड का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट दीपेंद्र सिंह ने राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया।

Flag hoisting ceremony during 77th Republic Day celebrations at Gandhi Ground, Udaipur

परेड ने किया रोमांचित

एक शानदार समारोह में उदयपुर में NCC हेडक्वार्टर के रिटायर्ड मिलिट्री ऑफिसर प्रेमशंकर श्रीमाली के निर्देशन में एक शानदार परेड हुई, जिसका नेतृत्व परेड कमांडर RI गुलाब सिंह ने किया। इसमें राजस्थान पुलिस, होम गार्ड, नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) और अन्य के दल शामिल थे, जो सभी एक जीवंत बैंड की धुन पर एक साथ मार्च कर रहे थे। मार्च करने वालों के तालमेल वाले कदमों ने देखने वालों में जोश और देशभक्ति भर दी, जिन्होंने तालियों और "भारत माता की जय" के नारों से मैदान भर दिया। विभिन्न टीमों के प्रमुख नेताओं में पुलिस दल के लिए SI हितेश कुमार यादव और SI ममता गुर्जर, और NSS और स्काउट समूहों के प्रतिनिधि शामिल थे, जिनका नेतृत्व कई अन्य लोगों ने किया। पुलिस बैंड का प्रदर्शन मास्टर कन्हैयालाल के निर्देशन में हुआ, जिसके साथ ज्योति कुमावत के नेतृत्व में दिगंबर जैन स्कूल बैंड भी था।

Flag hoisting ceremony during 77th Republic Day celebrations at Gandhi Ground, Udaipur

Flag hoisting ceremony during 77th Republic Day celebrations at Gandhi Ground, Udaipur

Flag hoisting ceremony during 77th Republic Day celebrations at Gandhi Ground, Udaipur

शहीदों व स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों का अभिवादन

समारोह के दौरान मंत्री श्री खराड़ी सहित सभी अधिकारियों ने उदयपुर के शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी के पिता धर्मचन्द्र नागौरी व माता सुशीला नागौरी, शहीद रतनलाल मीणा की वीरांगना पुष्पा मीणा तथा स्वतंत्रता सैनानी कन्हैयालाल पालीवाल की धर्मपत्नी चांदकुंवर का शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर अभिवादन किया।

Homage Paid to Families of Martyrs and Freedom Fighters During the ceremony, Minister Shri Kharadi and all the officers felicitated Dharamchand Nagori and Sushila Nagori, parents of martyr Lieutenant Abhinav Nagori of Udaipur, Pushpa Meena, the widow of martyr Ratanlal Meena, and Chand Kunwar, the wife of freedom fighter Kanhaiyalal Paliwal, by presenting them with shawls and coconuts.

व्यायाम प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह में बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। वहीं सेंट्रल पब्लिक उमावि के छात्र-छात्राओं ने भी सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों का अनुशासन और तालमेल देखते ही बन रहा था। सेन्ट एंथोनी स्कूल बलीचा के बच्चों ने देशभक्ति सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी।

Flag hoisting ceremony during 77th Republic Day celebrations at Gandhi Ground, Udaipur

Flag hoisting ceremony during 77th Republic Day celebrations at Gandhi Ground, Udaipur

ऑपरेशन सिंदूर और वंदेमातरम् की प्रस्तुति ने भरा जोश

कार्यक्रम का विशिष्ट आकर्षण केंद्रीय कारागृह के बंदीजन ऑर्केस्ट्रा गु्रप की प्रस्तुति रही। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर जोश और उत्साह से भरपूर प्रस्तुति दी, जिसे अतिथियों सहित दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही वंदेमातरम् गीत के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना का संचार किया। रेजिडेन्सी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन उद्घोषक राजेन्द्र सेन, डॉ. सीमा चम्पावत, रागिनी पानेरी तथा रणवीरसिंह राणावत ने किया।

Flag hoisting ceremony during 77th Republic Day celebrations at Gandhi Ground, Udaipur

झांकियों में दिखी विकास और सामाजिक चेतना ही झलक

समारोह में अलग-अलग विभागों की झांकियों का शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसमें विकास और ज़रूरी सामाजिक मुद्दों को दिखाया गया। शिक्षा विभाग ने रोबोटिक शिक्षा पर ध्यान दिया, जबकि उदयपुर विकास प्राधिकरण ने अपने प्रोजेक्ट दिखाए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सबसे प्रभावशाली झांकी पेश की, जिसमें बाल विवाह को रोकने और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही गई। अन्य योगदानों में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग का नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ प्रयास, और चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग का खाद्य सुरक्षा पर ध्यान शामिल था। पुलिस विभाग ने नए कानूनों में फोरेंसिक जांच पर ज़ोर दिया। आखिर में, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला, जबकि पशुपालन और चिकित्सा विभागों को दूसरा स्थान मिला।

Floats showcased glimpses of development and social awareness The main attraction of the Republic Day celebrations was the floats displayed by various departments. While the floats showcased glimpses of development, they also highlighted social evils such as child marriage and drug abuse. The Education Department presented an attractive float based on the theme of robotic education. The Udaipur Development Authority showcased its development works. The Animal Husbandry Department decorated a float dedicated to the Chief Minister Mangala Animal Insurance Scheme. The most impactful float was that of the Women and Child Development Department. This tableau vividly depicted child marriage, its consequences, and administrative actions, with the theme of child marriage yesterday, today, and tomorrow.

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ज़िला स्तर सम्मान

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण, वन संरक्षक राजेश गिरी गोस्वामी, मुख्य आयोजना अधिकारी महावीर प्रसाद, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्य  डॉ कीर्ति सिंह, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के सीनियर प्रोफेसर अक्षय कुमार मेहरा, न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ गौरव जायसवाल, आरएनटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राघव नेपालिया, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी मावली डॉ रमेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार बड़गांव रमेश कुमार, विकास अधिकारी फलासिया प्रतापसिंह मीणा, एमएलएसयु के योग थेरेपिस्ट एवं काउंसर डॉ पलक जैन, पशु चिकित्सालय उदयपुर के पशुधन निरीक्षक डॉ राजेंद्र कुमार मेघवाल, खेमराज कटारा सेटेलाइट चिकित्सालय हिरण मगरी के सीनियर नर्सिंग अधीक्षक चंद्रपालसिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी बड़गांव हितेषचंद्र जोशी, सहायक अभियंता एवीवीएनएल मादड़ी हरिप्रसाद शर्मा, मुख्य ब्लॉक चिकित्साधिकारी वल्लभनगर डॉ कुलदीप लौहार, सुंदरसिंह भण्डारी राजकीय जिला चिकित्सालय अंबामाता की नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती पूनम घारू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निजी सहायक डॉ नरेश कान्जा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक कार्यालय के संस्थापन अधिकारी सुनील भटनागर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय के संस्थापन अधिकारी अजीज खां पठान तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के एनालिस्ट कम प्रोग्रामर हितेष कुमार पूर्बिया को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सहायक प्रोग्रामर सुश्री रूबी कुमारी, ग्राम विकास अधिकारी विजय खटीक, पटवारी गिरीश कुमार त्यागी, सीएस कंपनी सेक्रेटरी तिथि बोहरा, भू अभिलेख निरीक्षक भूरसिंह मकवाना, सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेंद्रसिंह चौधरी, सूचना सहायक नंदनसिंह, रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती मनाली भट्ट, दंत चिकित्सक डॉ मनु बसंल, वरिष्ठ अध्यापक लीला जाट, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र हरिजन, असिस्टेंट एरिया मैनेजर लक्ष्मण मेघवाल, अध्यापक नारायणसिंह चौहान, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण पानेरी, अध्यापक मनीष कुमार शर्मा, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य अधिकारी दाडमदास वैष्णव, स्टेनोग्राफर किशन खारोल, पीएचईडी के वरिष्ठ सहायक जगदीश कुमावत, एसडीएम कार्यालय मावली के वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कटेवा, कलक्टर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक स्थापना अनुभाग गणेशसिंह परमार, एसपी ऑफिस के वरिष्ठ सहायक पर्वतसिंह चौहान, पंचायत समिति गिर्वा के कनिष्ठ सहायक राहुल शिवा शर्मा को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में एडीएम सिटी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक ललित कुमार सुरेला, होमगार्ड कार्यालय के कांस्टेबल गोविन्दसिंह सोलंकी, जिला एवं सेशन न्यायालय के प्रोटोकॉल लिपिक व रीडर धीरज पंवार, जिला कलक्टर कार्यालय के कनिष्ठ सहायक कुशल नागदा, पीएचईडी के कनिष्ठ अभियंता रोहित कुमार शर्मा, दैनिक भास्कर के पत्रकार अनूप पाराशर, दैनिक भास्कर के पत्रकार गोपाल दशोरा, पत्रकार प्रकाश शर्मा, राजस्थान पत्रिका के चीफ रिपोर्टर पंकज वैष्णव, कयाकिंग खिलाड़ी कनिष्का कुमावत, एनआईसी के जिला नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर सुनील कुमावत सुखवाल, सीएचसी कोटड़ा की महिला स्वास्थ्य दर्शिका श्रीमती सुबी चेरियन, राजस्थान कृषि महाविद्यालय के छात्र अंशुल शर्मा, नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक मनोज जीसी, सहायक वनपाल भैरूलाल गाडरी, पर्यावरणविद् दर्शनकुमार मेनारिया, टीम लैक्रोज उदयपुर, केमल राइडिंग कोच शोर्या जैन, जूडो खिलाड़ी गंगा थापा, प्रगतिशील कृषक नारायणसिंह राव, बॉक्सिंग खिलाड़ी ताश्री मेनारिया, एनसीसी ग्रु्रप हेड क्वार्टर उदयपुर के शिप मॉडलिंग स्टोर कीपर प्रकाश टेलर, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश गुर्जर, गायक जगदीशलाल पालीवाल, एडब्ल्यूसी गंगादेवी, मोहिनीकुमारी मीणा, डायट उदयपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेशचंद्र बड़गुर्जर, एडीएम प्रशासन कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगवतसिंह गहलोत, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक कर्मचारी हीरालाल शर्मा, जिला कलक्टर कार्यालय के सहायक कर्मचारी भैरूसिंह सारंगदेवोत, नगर निगम सफाई कर्मचारी श्रीमती रेखा/नारायण एवं लीला/भैरूलाल को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उपखंड स्तर पर सम्मान

मुख्य समारोह में ही उपखण्ड स्तर पर 15 लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें आदिनाथ सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ रितु भटनागर, युडीए की सहायक नगर नियोजक सुश्री निकिता शर्मा, सहायक लेखाधिकारी श्रीमती पायल राव, फार्मासिस्ट मनीष चापावत, तहसील गिर्वा के वरिष्ठ सहायक हर्षवर्धन मेहरू, कृषि विभाग के कनिष्ठ सहायक रतनलाल धाकड़, अभियोजन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक भूपेंद्र कुमार पटेल, उपखण्ड कार्यालय गिर्वा के कनिष्ठ सहायक हनुमानराम, सूचना सहायक कृष्ण कुमार पारगी, सूचना सहायक विजय मीणा, हेयर कटिंग डिजाइनर कैलाश सेन, स्पोर्टस् कोच समर फतहसिंह राठौड़, एथलिट अंशुमान शेखावत, शिक्षाविद् डॉ रश्मि पंचोली तथा एनसीसी गु्रप हेड क्वार्टर की सुश्री अनिंदिता शाक्यशामिल रहे।

वीबी जीरामजी योजना बनेगी दूरगामी विकास और आजीविका का सशक्त माध्यम

समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी नेजिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में वंदेमातरम् राष्ट्र चेतना को जगाने का माध्यम बना और अब विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उत्साह का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना में सुधार करते हुए विकसित भारत - रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू की है। इसके माध्यम से दूरगामी विकास का सपना साकार होगा। साथ ही यह योजना कौशल उन्नयन के माध्यम से आजीविका का सशक्त माध्यम बनकर उभरेगी।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उदयपुर के सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, शहर के विधायक ताराचंद जैन और विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य, स्कूली छात्र और स्थानीय निवासी शामिल थे।

#RepublicDayUdaipur #VandeMataram150 #Udaipur #RepublicDay2026 #Rajasthan #Leadership #PublicService #RepublicDay #VandeMataram

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal