उदयपुर बार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय एवं सद्भाव को सुदृढ़ करना है
 | 
Holi

उदयपुर 28 फ़रवरी 2026। बार एसोसिएशन उदयपुर द्वारा होली के पावन पर्व पर बार सभागार में होली मिलन एवं स्नेह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने की।

महासचिव लोकेश गुर्जर ने बताया कि होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय एवं सद्भाव को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की एकजुटता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, सचिव आशीष कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद ओदीच्य, सदस्य भानु भटनागर, अरुणपाल सिंह चुंडावत, दिनेश चंद्र मेघवाल, प्रेम सिंह पवार, कांता नागदा सहित कई अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन होली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हर्षोल्लासपूर्वक हुआ।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Holi2026 #UdaipurBarAssociation #LegalNews #UdaipurEvents #RajasthanCourt #HoliCelebration #UdaipurUpdates #BarAssociationUdaipur