बर्ड फेस्टिवल का 10वां संस्करण 11 जनवरी से

मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव राजकुमार जैन ने वेबसाईटudaipurbirdfestival.com का शुभारंभ कर आयोजन की जानकारी दी
 | 
udaipur bird festival

उदयपुर 27 दिसंबर 2023 । उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का 10वां संस्करण 11 जनवरी से आरम्भ होगा। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव राजकुमार जैन ने वेबसाईट udaipurbirdfestival.com का शुभारंभ कर आयोजन की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि प्रातः 6 बजे से बर्ड रेस में प्रतिभागी 500 रुपये प्रति व्यक्ति के अनुसार रजिस्ट्रेशन करा भाग ले सकेंगे। प्रत्येक 5 सदस्यीय टीम के 5 दलों में प्राथमिकता के आधार पर प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जायेगा।

अगले दिन 12 जनवरी को प्रातः 9 बजे सीसारमा स्थित पिछोला झील के गोल्डन पार्क में पक्षियों के कलरव व बर्ड वाचिंग के साथ ही बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें पक्षी विदो द्वारा विभिन्न पक्षियों की प्रजातियों की जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों के लिये नेचर क्विज स्पॉट पेंटिंग फोटोग्राफी इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

13 जनवरी को उदयपुर के निकटस्थ जलाशयों पर देशी-विदेशी प्रवासी पक्षियों के अवलोकन व प्राकृतिक व्यावहारिक जानकारी हेतु विभिन्न प्रतिभागियों को 6 रूट पर बसों द्वारा अवलोकन हेतु ले जाया जायेगा। इसके लिए 100 रुपये प्रति व्यक्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News