उदयपुर BN Commerce: अभय बने मिस्टर फ्रेशर्स व राजनंदिनी मिस फ्रेशर्स

 | 
BN Commerce Fresher Party

 

 

 

Udaipur Times, Udaipur Campus News: BN यूनिवर्सिटी की  इकाई वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय में कुम्भा हाल मे फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे बीकॉम प्रथम वर्ष के अभय मिस्टर फ्रेशर व राजनंदनी चुंडावत को मिस फ्रेशर्स चुना गया। प्रथम रनर अप लक्षिता रही।

BN Fresher Party

कार्यक्रम की शुरूआत डॉ राजेंद्र सिंह शक्तावत द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से किया गया। इसके पश्चात बीकाम प्रथम वर्ष के नव आगंतुक छात्रों का महाविद्यालय के कुम्भा हॉल में कुंकुम मोली रस्म से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने भूतहा थीम पर स्टेज पर रैंप वॉक करते हुए बारी-बारी से अपने परिचय के साथ अपनी प्रस्तुति अमलीडो, बाईसा रा बीराबन्ना री लाल पीली अखियाँ आदि राजस्थानी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

सेकंड राउंड मे चयनित छात्रों द्वारा  जिसमे बरस बरस इंद्रराजा, तेरे संग संग जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी। अंतिम टैलेंट प्रश्नोत्तरी राउंड में  निर्णायक अतिथि डॉ अंजलि गोयल, डॉ. अंजुम मेहताब  द्वारा किये प्रश्नों के छात्रो द्वारा दिए गए जवाब एवं मूल्यांकन के आधार पर अंतिम परिणाम मे  बीकॉम प्रथम वर्ष के अभय मिस्टर फ्रेशर व राजनंदनी चुंडावत को मिस फ्रेशर्स चुना गया। प्रथम रनर अप लक्षिता रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम के निर्णायक डॉ अंजलि गोयल, डॉ अंजुम मेहताब को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

BN Fresher Party

संकाय कें सह-अधिष्ठाता डॉ राजराजेश्वरी सारंगदेवोत् ने बताया कि इस अवसर पर भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के सदस्यों व संकाय के डॉ अभय जारौली, डॉ शाकिरा बेगवाला, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ नीतू जैन, डॉ सुनीता अग्रवाल आदि उपस्थित थे। समारोह मे मंच संचालन छात्र जीनिशा, हेनी बोल्या व  भाविक, रियांश, ईशिका ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News