उदयपुर के बोहरा समाज ने इमाम हुसैन की याद में 210 यूनिट रक्तदान किया

इस वर्ष का सेवा सारथी सम्मान डॉ राहुल जैन को प्रदान किया गया  
 | 
Blood Donation by Dawoodi Bohra

 

Udaipur Times, Udaipur News:  22 जून 2026। करबला के शहीद और पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद (स. अ.) के नवासे इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में रविवार 21 जून 2026 (7 मुहर्रम) को बोहरवाड़ी स्थित कम्युनिटी हॉल में दाऊदी बोहरा जमाअत और दी उदयपुर अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से हर साल की तरह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 210 युनिट रक्तदान किया गया। शिविर में पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। Udaipur News

Blood donation

दाऊदी बोहरा जमाअत के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ा वाला ने बताया की इंसान का खून ही इंसान के काम आता है। इमाम हुसैन ने 1400 साल पहले इंसानियत को ज़िंदा रखने के लिए अपनी और अपने 72 साथियो की क़ुरबानी करबला के मैदान में पेश की। इसी क़ुरबानी के जज़्बे और इंसानियत को कायम रखने के लिए अपने खून का अतिया पेश कर अकीदतमंदो ने इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि पेश की। Udaipur News

उद्घाटन के अवसर पर महाराणा भूपाल अस्पताल के डॉ राहुल जैन ने बताया कि उन्हें यह जानकर बड़ी ख़ुशी हुई बोहरा यूथ पिछले 50 वर्षो से अधिक समय से रक्तदान करता आ रहा है। वहीँ मुख्य अतिथि नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि रक्तदान मानवता के लिए एक सच्ची सेवा है। इस शिविर में महिला रक्तदाता की बड़ी संख्या पर भी उन्होंने ख़ुशी जताई। उन्होंने रक्तदान पर प्रकाश डालते हुए बताया की रक्तदान एक आसान प्रक्रिया है और रक्तदाता को इस पर गर्व की अनुभूति होती है। 

इस वर्ष का सेवा सारथी पुरुस्कार डॉ राहुल जैन को 

Dr Rahul jain

 

बोहरा युथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी ने अध्यक्ष अनीस मिंयाजी ने बताया कि मेडिकल और समाजसेवा के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को हर वर्ष सेवा सारथी पुरुस्कार प्रदान किया जाता है।  इस वर्ष का पुरुस्कार RNT मेडिकल कॉलेज अपनी उल्लेखनीय सेवाओं और नवाचार के लिए योगदान हेतु डॉ राहुल जैन को सेवा सारथी पुरस्कार प्रदान किया गया। 

इनका भी हुआ सम्मान 

107 बार रक्तदान करने वाले रविंद्र पाल सिंह कप्पू और 46 बार रक्तदान करने वाले डॉ मुर्तज़ा सलोदा वाला एवं RNT परिसर में रोगियों की निस्वार्थ मानव सेवा के लिए राकेश अग्रवाल और देश की सेवा करते हुए शौर्य चक्र विजेता शहीद मेजर मुस्तफा की माता फातिमा खेरोदावाला का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों ने इन सभी हस्तियों को उपरणा ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर इन्हे सम्मानित किया।  Udaipur News

Bohra Jamaat Udaipur

वहीँ इस अवसर पर बोहरा यूथ मेडिकेयर सेंटर के सीनियर विशेषज्ञ डॉक्टर्स डॉ इस्हाक़ हुसैन शाह, डॉ रेहाना बानू, डॉ अशफ़ाक़ हुसैन और डॉ अब्बास हकीम को भी उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मुख्य अतिथियों ने उपरणा ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।  

blood donation

उक्त शिविर में दाऊदी बोहरा जमात के सेक्रेटरी फ़िरोज़ हुसैन, अध्यक्ष इक़बाल हुसैन रस्सा वाला, सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी संरक्षक आबिद हुसैन अदीब, चेयरपर्सन कमांडर मंसूर अली बोहरा एवं पूर्व पार्षद शहनाज़ अयूब ने ब्लड डोनर्स की हौसला अफजाई की।

Blood Donation

रक्तदान शिविर में दी उदयपुर अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, हाजी फखरुद्दीन रंग वाला एवं इस्माइल अली दुर्गा द्वारा सहयोग किया गया था। शिविर में नाश्ते का प्रबंध इस्माइल अली दुर्गा की तरफ से किया गया, जहाँ दी उदयपुर अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की तरफ से रक्तदाताओ को प्रोत्साहन स्वरुप उपहार भी दिया गया। वहीँ रक्तदाताओ को एचडीएफसी बैंक का भी सहयोग रहा। Udaipur News

आरएनटी ब्लड बैंक की टीम, सरल ब्लड बैंक की टीम, बोहरा युथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सचिव सरफ़राज़ राज, शब्बीर टेलर, मोइज़ जरी, ताहिरा राज, आशिक रंग वाला, असगर मोमिन, शब्बीर नासिर, फातिमा बोहरा ने अपना सहयोग प्रदान किया।