Udaipur Times, Ganpati Mahotsav 2026: उदयपुर के बापू बाजार मे श्री स्वास्तिक गणपति मित्र मंडल द्वारा आयोजित ‘उदयपुर चा राजा’ के नाम से मशहूर गणपति महोत्सव के चौथे दिन गणपति बप्पा को राजा के रूप में दर्शाया गया।
गणपति बप्पा का विशेष श्रंगार एवं आंगी की गई जिसमे गणपति बप्पा को पचरंगी साफा एवं गुलाबी धोती पहनायी गई एवं हाथ में तलवार लेते हुए राजा का रूप धराया गया।
मुंबई से विशेष तौर पर बनवाई गई बप्पा की इस 20 फीट ऊंची भव्य गणपति की प्रतिमा के राजा का रूप देखने, शहर की जनता उमड़ पड़ी। आज पंडाल को गार्डन के रूप में विशेष तौर से सजाया गया। साथ ही बप्पा को 101 किलो के पांच तरह के फल का भोग लगाया गया। जिसे रात को हुई महा आरती पश्चात प्रसाद के रूप में सेंकडो भक्तो में वितरित किया गया।
मित्र मंडल के हिमांशु साहू एवं घनश्याम साहू ने बताया कि इस अवसर पर मित्र मंडल के सदस्यों ने दर्शन करने आये भक्तो को 251 तुलसी के पोधे का वितरण किया गया। दर्शन करने आने वाले भक्तजनो को कमेटी के सदस्य हिमांशु कुराडिया, यश साहू, विशाल साहू, मोहित बन्दवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने फल का प्रसाद वितरित किया। साथ ही दर्शन करने वाले आये सेकड़ो भक्तो ने अपनी इच्छा, लिफाफों एवं धागों के माध्यम से गणपति बप्पा के चरणों में अर्पित करते हुए पूरी करने की कामनाये की।