‘उदयपुर चा राजा’को 9 वे दिन भगवान विष्णु के प्रथम अवतारमत्स्यावतारके स्वरुप में आंगी धरायी
Udaipur Times, Ganpati Mahotsav: शहर के बापू बाजार मे श्री स्वास्तिक गणपति मित्र मंडल द्वारा आयोजित ‘उदयपुर चा राजा’ के नाम से मशहूर गणपति महोत्सव के 9वे दिन भगवान विष्णु के प्रथम अवतार “मत्स्यावतार“ के स्वरुप में आंगी धरायी गई।
मित्र मंडल के वैभव अग्रवाल एवं मुदित साहू ने बताया कि जलझुलनी एकादशी के विशेष दिन गणपति बप्पा को भगवान विष्णु के प्रथम अवतार “मत्स्यावतार“ के स्वरुप में आंगी धरायी गई।
धार्मिक ग्रंथो में कहा जाता है कि इस विशेष दिन जब भगवान विष्णु ने यह रूप लिया तब उन्होंने एक विशाल मछली का रूप धारण कर संसार को महाप्रलय से बचाया था। जिसमे पृथ्वी को जल प्रलय से बचाना, वेदों की रक्षा करना एवं हयग्रीव नामक दैत्य का वध करना प्रमुख था।
इस अवसर पर मित्र मंडल के कार्यकर्ता रोनक कनोजिया ने “उदयपुर चा राजा“ का एक विशेष गाना बनाया, जिसको बप्पा की अनुमति लेकर, उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने सेंकडो भक्तो के मोजुदगी में रिलीज किया।
मंडल के सदस्यों जय कुराडिया, हिमांशु साहू, अमित माली, आकाश, संदीप, मोहित एवं विशाल ने बताया कि 20 फीट ऊंची भव्य गणपति की प्रतिमा को ‘मत्स्यावतार’ के स्वरुप में की गयी आंगी को देखने, शहर की जनता उमड़ पड़ी। बप्पा को 11 किलो बूंदी के लड्डू एवं 301 किलो सेगारी नमकीन का भोग लगाया गया जिसे महा आरती के पश्चात प्रसाद के रूप में सैंकड़ों भक्तो में वितरित किया गया।