ऑडैक्स इंडिया साइकलिंग इवेंट ने उदयपुर के 6 साइकिलिस्ट ने भाग लिया
दिन भर चली बारिश में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जो एक कठिन कार्य था
उदयपुर 15 सितंबर 2025। बी.आर. एम. फ्रांस के तहत आयोजित होने वाली ऑडेस्क इंडिया साइकलिंग इवेंट 7 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित की गई। 200 किलोमीटर के इस साइकलिंग इवेंट को साइक्लोन साइकलिंग क्लब अहमदाबाद के तहत आयोजित किया गया जिसमें कुल 35 साइकिलिस्ट ने भाग लिया।
क्लब के सदस्य महेश सिंघवी ने बताया कि इसमें उदयपुर के साइकिलिस्ट एंड रनर क्लब के 6 सदस्यों अमरप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, अनुभव मिश्रा, अभिजित पाटील, प्रवीण साईंखेड़कर और महेश सिंघवी ने भाग लेकर निर्धारित समय में यह स्पर्धा पूर्ण की। यह सभी प्रतिभागी पिछले गत चार-पांच सालों से साइकलिंग कर रहे हैं।
इस साइकिलिंग प्रतियोगिता के कड़े नियमो के तहत बताए गए स्थानो पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचाना तथा किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का इस्तेमाल नहीं करना आदि होते हैं । राइड मार्शल इन गतिविधियों का अवलोकन करता है।
इस 200 किलोमीटर साइकलिंग को साढे 13 घंटे में पूरा करना होता है। सभी प्रतिभागियों की खास बात यह रही कि इन लोगों ने दिन भर चली बारिश में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जो एक कठिन कार्य था और उदयपुर का नाम रोशन किया।
ऑडेस्क इंडिया के अंतर्गत रजिस्टर्ड साइकलिंग क्लब्स जनवरी से दिसंबर तक का एक नियमित शेड्यूल बनाते हैं जिसके तहत 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की राइड का आयोजन किया जाता है। देश भर के सभी साइकिलिस्ट इस इवेंट में भाग ले सकते हैं। उदयपुर के इन सभी साइकिलिस्ट ने 200 किलोमीटर साइकिलिंग करने के साथ यह संदेश दिया कि अपने आसपास का वातावरण को साफ रखें, पेड़ पौधे लगाए और साथ ही देश के सभी युवा अपने आप को खेलकूद और व्यायाम के तरह तरफ अपने आप को स्वस्थ रखें।
#UdaipurCyclists #AudaxIndia #CyclingLife #AhmedabadCycling #EnduranceRide #UdaipurNews #FitnessIndia #CyclingCommunity #UdaipurTimes
