JRNY वर्ल्ड टूर फोटोग्राफी अवार्ड: उदयपुर के दिनेश कोठारी आमंत्रित
अवॉर्ड समारोह का आयोजन अक्टूबर 15 को लंदन में किया जा रहा है
उदयपुर अक्टूबर 02, 2025: उदयपुर के प्रसिद्ध चित्रकार व फोटोग्राफर दिनेश कोठारी को JRNY वर्ल्ड टूर फोटोग्राफी अवार्ड सेरमनी में आमंत्रित किया गया है।
इस विख्यात संस्था की अवॉर्ड समारोह का आयोजन अक्टूबर 15 को लंदन में किया जा रहा है। इस समारोह में कोठारी द्वारा खींची गई भ्रमण संबंधी कुछ फोटो शामिल हैं। यह संस्था दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ व दुर्लभ फ़ोटोग्राफ़रों के फोटो को प्रतियोगिता में शामिल करती है, उनकी स्थिति या स्थान कुछ भी हो।
विश्व फ़ोटोग्राफ़ी पुरस्कार का लक्ष्य खूबसूरत दुनिया और फ़ोटोग्राफ़ी का एक जश्न है। चार प्रमुख केटेगरी में यह संस्था बेहतरीन फ़ोटोग्राफ़रों को पुरस्कृत करती है. वर्ल्ड टूर फ़ोटोग्राफ़ी अवॉर्ड एक असाधारण प्रतियोगिता है, जो विश्व भर में किसी भी स्तर के कलाकार के लिए खुला है और कैश अवॉर्ड प्रदान करती है।
दिनेश कोठारी उदयपुर के विख्यात चित्रकार, फोटोग्राफर व अवकाश प्राप्त राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी है।
