मुस्लिम समुदाय की ईद कल, जाने कहाँ किस वक़्त होगी नमाज़
अंजुमन ने जारी किया टाइम टेबल
उदयपुर 20 मार्च 2026 । अंजुमन हिलाल कमेटी उदयपुर की ओर से ऐलान किया गया है कि कल 19 मार्च शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-फ़ित्र का चाँद नज़र नहीं आया है। इसलिए मुकद्दस त्योहार ईद-उल-फ़ित्र शनिवार को अकीदत, खुशियों और आपसी भाईचारे के साथ मनाई जाएगी।
कमेटी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को रमज़ानुल मुबारक की आखिरी जुमे की नमाज़ (जमातुल विदा) शहर की सभी मस्जिदों में अदा की गई जिसमें बड़ी संख्या में नमाज़ी शामिल हुए।
अंजुमन ने ईदगाह और उदयपुर शहर की सभी मस्जिद में नमाज कितनी बजे होगी उसका टाइम टेबल जारी किया है
- मस्जिद ए मुस्तफा, एसबी नगर सवीना - 7:15 AM
- मस्जिद दरखान वाड़ी एवं मस्जिद इमरत रसूल बाबा - 7:30 AM
- मस्जिद दीवान शाह कॉलोनी पटेल सर्कल - 7:40 AM
- मस्जिद ताजुश्शरिया मुर्शिद नगर सवीना, मरियम मस्जिद लाल मगरी मुल्ला तलाई एवं पंचायती मस्जिद हाथीपोल - 7:45 AM
- मस्जिद गौसे आज़म कॉलोनी चित्रकूट नगर सवीना, मस्जिदे अली अहमद हुसैन कॉलोनी, महावतवाड़ी मस्जिद, मस्जिद हैलान नेहरू बाजार, मस्जिद अबू बक्र सिद्दीकी कल्लेसात, पांडुवाड़ी मस्जिद, गौसिया मस्जिद सवीना, चिल्ले की मस्जिद बड़ा बाज़ार, हुसैनी मस्जिद लाल मगरी सवीना-8:00 AM
- मस्जिद नुरुल इस्लाम सज्जननगर B ब्लॉक, ऊपर की मस्जिद सिलावटवाड़ी, मस्जिद फारूक ए आज़म कॉलोनी मल्लातलाई, मस्जिद सज्जननगर A ब्लॉक, मस्जिद गौसिया कॉलोनी किशनपोल, मस्जिद मकबरा सूरजपोल, मस्जिद रहमते आलम अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती, थूर मस्जिद, नया खेड़ा मस्जिद, आयड़ ईदगाह, नूरानी मस्जिद गाँधीनगर पहाड़ा - 8:15 AM
- मस्जिद दरगाह गंजे शहीदा, जहांगीरी मस्जिद सवीना सेक्टर 9, सवीना बड़ी मस्जिद, मस्जिद क़ुत्बे आलम खांजीपीर, मस्जिद खारा कुआँ अंजुमन, रज़ा कॉलोनी बड़ी मस्जिद मुल्ला तलाई, मस्जिद छीपा कॉलोनी, मुल्ला तलाई, मस्जिद ओवैस करनी दरगाह मस्तान बाबा मुल्ला तलाई, गौसिया मस्जिद हिरन मगरी सेक्टर 5, बिलाली मस्जिद पहाड़ा, अलीपुरा मस्जिद, देबारी मस्जिद त्रिमुखी ईदगाह, ईदगाह पुराना स्टेशन राणा प्रताप नगर, धोली बावड़ी मस्जिद, बीच की मस्जिद सिलावटवाड़ी, मस्जिद सौदागर बाबा दरगाह, मस्जिद जहीरुल इस्लाम उदयसागर, मस्जिद सीमेंट फैक्ट्री, मस्जिद दरौली, बाठेड़ा की सराय, नूरानी मस्जिद डबोक - 8:30 AM
- मस्जिद नूर नगरी - 8:45 AM
- पलटन की मस्जिद (चेतक सर्किल), चिश्तियां मस्जिद गरीब नवाज़ कॉलोनी रूपसागर, रहमानिया मस्जिद ईदगाह रहमान कॉलोनी - 9:00 AM
- जामा मस्जिद चमनपुरा - 9:15 AM

अंजुमन सदर मुख्तार कुरेशी ने शहरवासियों से अपील की है कि रमज़ान के बचे हुए मुबारक लम्हों की कद्र करें, इबादत में इज़ाफा करें तथा ईद के मौके पर आपसी भाईचारा, मोहब्बत और अमन-चैन को मजबूत बनाते हुए त्योहार मनाएं। सेकेट्री मुस्तफा शेख ने कहा कि जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद कर ईद की खुशियों को सबके साथ साझा करना ही इस मुकद्दस त्योहार का असली पैगाम है।
इस मौके पर कोऑर्डिनेटर मुफ्ती अली हुसैन साहब, को-कोऑर्डिनेटर मुफ्ती अहमद हुसैन साहब, काजी मोहम्मद हामिद साहब, अंजुमन नायब सदर फारूख कुरैशी, जॉइंट सेक्रेट्री इजहार हुसैन, कैबिनेट मेम्बर आदिल शेख, मोहम्मद शहज्जाद, फखरुद्दीन शेख, सैयद इरशाद अली, तौकिर मोहम्मद, तन्वीर चिश्ती, मोहम्मद अनीस अब्बासी, मोहम्मद अनीस रजा व पूर्व सदर मुजीब सिद्दीकी, एडवोकेट मोहम्मद अशफाक, सैयद खुर्शीद अहमद, अकीलुद्दीन सक्का आदि मौजूद रहे।
#EidUlFitr #Eid2026 #UdaipurNews #RajasthanNews #EidNamaz #UdaipurMosques #Ramadan2026 #EidCelebration #LocalNewsUdaipur #IndiaNews
