उदयपुर में ईद-उल-फितर की रौनक

ईदगाह से मोहल्लों तक छाई रौनक
 | 

उदयपुर 21 मार्च 2026। मुकद्दस त्योहार ईद-उल-फितर आज शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में पूरे जोश और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर अंजुमन तालीमुल इस्लाम की ओर से सभी शहरवासियों को ईद की दिली मुबारकबाद पेश करते हुए त्योहार को अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का पैगाम दिया गया। 

Eid ul fitr 2026 Udaipur

सुबह बड़ी तादाद में नमाजी चेटक पलटन ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोग अपने मरहूमीन की कब्रों पर जाकर फूल पेश किये और फातिहा पढ़कर दुआएं मांगी। इसके बाद घर-घर जाकर एक-दूसरे को ईद मुबारक देने का सिलसिला चला।

Eid ul fitr 2026 Udaipur

खांजीपीर, सवीना और मुल्लातलाई सहित शहर के कई मोहल्लों में पारंपरिक मेले सजेंगे, जहां बच्चे अपने बड़ों से ईदी लेकर झूले, चकरी और खेल-तमाशों का भरपूर आनंद लिया। 

Eid Ul fitr 2026 Udaipur

ईद के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों और मेहमानों की मेहमाननवाजी करते हुए मिठाई, खीर, शीरनी और सिवइयां खिलाकर खुशियां साझा की। 

Eid ul fir 2026

अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सेकेट्री मुस्तफा शेख ने अपने बयान में कहा कि “ईद मोहब्बत, इंसानियत और आपसी भाईचारे का पैगाम देती है। सभी लोग मिल-जुलकर इसे मनाएं और जरूरतमंदों का खास ख्याल रखें। चेतक स्थित पल्टन मस्जिद के सदर रियाज़ शेख ने शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में ईद की मुख्य नमाज़ के बाद पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया और शहरवासियों को ईद की मुबारकबादी पेश की। 

Eid ul fitr 2026 Udaipur

वहीं सदर मुख्तार कुरेशी ने कहा कि “ईद हमें एकता और सौहार्द का सबक देती है। समाज के हर तबके के लोग मिलकर खुशियां बांटें और अमन-चैन का माहौल कायम रखें। पूर्व पार्षद फिरोज अहमद शेख, राशिद खान, मोहमद अयूब, यूथ कांग्रेस के इज़हार शेख ने उदयपुर वासियो को ईद की मुबारकबाद पेश की है।

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCity #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurUpdates #LocalNewsUdaipur #EidMubarak #Eid2026 #EidUlFitr #EidCelebration #EidVibes #FestivalOfJoy #EidInIndia #Brotherhood #Unity #Peace #CommunalHarmony #Togetherness #SpreadLove #Humanity #FestiveSeason #CelebrationTime #IndianFestivals #JoyOfGiving #Happiness

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal