उदयपुर आबकारी विभाग:गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान
श्रमदान करते हुए कार्यालयों की साफ सफाई
उदयपुर, 2 अक्टूबर 2025। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज आबकारी विभाग उदयपुर मुख्यालय और प्रदेश के सभी आबकारी कार्यालयों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालयों की साफ-सफाई की, फाइलों और पत्रावलियों का उचित संधारण किया और परिसर को स्वच्छ बनाया।
उदयपुर मुख्यालय पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (प्रशासन) ओपी जैन और अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (पॉलिसी) प्रदीप सिंह सांगावत के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह पहल गांधीजी की स्वच्छता और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।