रामनवमी पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

झांकियों के साथ अखाड़ों के पहलवानों के करतब भी आकर्षण का केंद्र
 | 

उदयपुर 26 मार्च 2026। शहर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली है।  इस बार झांकियों के साथ अखाड़ों के पहलवानों के करतब भी आकर्षण का केंद्र बने रहे।

Shobhayatra

शोभायात्रा में पहलवानों ने तलवारबाजी और हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया। बग्गियों पर सजी श्रीराम दरबार और हनुमान जी की जीवंत झांकियां जब मार्ग से गुजरीं, तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

Ramnavami

पूरे मार्ग में आतिशबाजी का सिलसिला जारी रहा, जिससे दिन में भी उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Ramnavami shobhayatra

वहीं, पिछोला किनारे इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। हनुमान घाट स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों से चली आ रही तोपों की सलामी की परंपरा में परिवर्तन देखा गया।  इस बार तोपों से सीधे सलामी नहीं दी गई, बल्कि बड़े बमों के माध्यम से आतिशबाजी कर सांकेतिक रूप से रस्म निभाई गई। स्थानीय लोगों के बीच इस बदलाव को लेकर चर्चा रही।

Ramnavami Shobhayatra

 

शक्तिनगर के सनातन धर्म मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव 'रामनवमी' पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री बिलोचिस्तान पंचायत के तत्वावधान व श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शक्तिनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित हुआ ।

श्री बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। सुबह 8:30 बजे विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ का प्रारंभ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे श्री रामायण नवाहनपारायण पाठ का विधिवत समापन हुआ और ठीक 11:45 बजे मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहूति दी गई।

Ramnavami

श्री बिलोचिस्तान पंचायत के महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे भगवान राम के जन्मोत्सव की मुख्य महाआरती आयोजित की गई, जिसमें भक्तों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आरती के तुरंत बाद मंदिर परिसर में कन्या पूजन और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत की कार्यकारिणी और सेवा समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जहाँ हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

कार्यक्रम में हेमंत गखरेजा, रमेश तलदार, गुरमुख कस्तूरी, नरेंद्र क्थूरिया,अशोक खथूरिया ,सोनू तलरेजा,हरीश भाटिया, अमित, जय सपरा, रितेश तलदार सहित समस्त कार्यकारिणी ने इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

रामनवमी पर बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से राम दरबार का पोस्टर विमोचन

बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के सप्त दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज आलोक स्कूल ,सेक्टर 11 ,श्री राम मंदिर अयोध्या धाम में संरक्षक डॉक्टर प्रदीप कुमावत, कमलेंद्र सिंह पंवार के सानिध्य में सप्त दिवसीय कार्यक्रम में प्रभु  श्री राम का पोस्टर विमोचन किया गया एवं साथ ही आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई जिसमें विशेष करके 1 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए प्रभारी तय किए गए ।

Ramnavami

 

कार्यक्रम में सुनील कालरा ,करणवीर सिंह राठौड़, मदन सालवी, शिव सिंह सोलंकी, हेमंत सालवी, सुरेश चौहान, सुरेश टहलरामानी, दीपक मेनारिया, ऋषभ सिंह गहलोत, हरीश सेन, कंचन राजपूत, वीणा राजगुरु, प्रियंका सिंह, बनवारी लाल बिश्नोई, लक्ष्यराज सिंह पंवार आदि प्रमुख उपस्थित थे।

#RamNavami #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #RamNavami2026 #FestivalOfIndia #Akhara #IndianCulture #PicholaLake #HanumanGhat #LocalNewsUdaipur #UdaipurEvents #ReligiousFestival #CityUpdate