उद्योग एवं खादी मेला 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
ग्रामीण हाट रेती स्टेण्ड के पास, सबसिटी सेन्टर पर हो रहा आयोजित
उदयपुर 25 सितंबर 2025। सेवा पखवाडा 2025 के अंतर्गत जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा उद्योग एवं खादी मेला 25 सितंबर से 2 अक्टुबर तक ग्रामीण हाट रेती स्टेण्ड के पास, सबसिटी सेन्टर पर आयोजित किया जा रहा है।
ज़िला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि मेले में मांगरोल से खादी के ड्रेस मेटेरियल, रेडीमेड, शर्ट, पजामें, पेंट शर्ट कपडा, बेडशीट व कुशन कवर बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए एम्ब्रोयडरी वर्क की लहंगा, चुन्नी, साडी, सलवार सूट, कुर्ती, टॉप, लैगी उपलब्ध हैं।
मेले में लकडी के खिलौने, मार्बल व मेटल के सामान, मार्बल व वुडन हैण्डीकाफ्ट के पोर्टेबल मंदिर, जूट बैग्स, कशीदाकारी के बैग्स, वुड कार्विग, चम्मच कटिंग वर्क, लाइव पेंटिंग हैंगिंग एवं वुडन मीनाकारी के आर्टिकल खरीददारी हेतु उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि उदयपुर ज़िले में निर्मित ग्रामीण हाट का मुख्य उद्देश्य दस्तकार शिल्पकार को अपने उत्पाद के विक्रय हेतु बाजार उपलब्ध करवाना हैं ताकि दस्ताकर शिल्पकारों को उनके उत्पाद का उपयुक्त मूल्य मिल सके एवं ग्राहकों से सम्पर्क कर उनकी रूचि आदि का पता कर भविष्य में उत्पाद तैयार कर सकें। ग्रामीण हाट दोपहर 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक निःशुल्क खुला रहेगा। उन्होंने हस्तशिल्पियों एवं शिल्पकारों के सशक्तिकरण के लिए आमजन से ज्यादा से ज्यादा इस मेले में उत्पादों को खरीदने की अपील की है।