उदयपुर में उसानस फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया
कॉन्फ्रेंस का संचालन सेंटर फॉर चाइना एनालिसिस एंड स्ट्रैटेजी के साथ मिलकर किया गया।
उदयपुर 2 अक्टूबर 2025 । When Dragon Meets Elephant: Civilizational Power Struggle of the Century थीम पर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन सेंटर फॉर चाइना एनालिसिस एंड स्ट्रैटेजी के साथ कर रहा है। यह आयोजन उसानस फाउंडेशन के कार्यालय में हुआ ।
इस अवसर पर विशिष्ट पैनल के सदस्य समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रमुख विषयों में अमेरिका द्वारा संचालित व्यापारिक शुल्क (Tariff) युद्ध और उसके वैश्विक प्रभाव, अमेरिका और चीन के बीच प्रौद्योगिकी प्रतिद्वंद्विता, चीन-पाकिस्तान Axis सहित अन्य अहम मुद्दे शामिल थे।
दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना कॉन्फ्रेंस में मुख्य उद्बोधन प्रदान किया। विशिष्ट वक्ताओं में जयराम रणाडे, पूर्व रॉ विशेषज्ञ एवं अध्यक्ष, सेंटर फॉर चाइना एनालिसिस एंड स्ट्रैटेजी, अवनीश शर्मा, पूर्व रॉ विशेषज्ञ एवं उपाध्यक्ष, सेंटर फॉर चाइना एनालिसिस एंड स्ट्रैटेजी, मेजर जनरल सुधाकर जी, पूर्व कर्नल (महार रेजिमेंट) तथा अन्य प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल रहे ।
डॉ. अभिनव पांड्या, सीईओ एवं संस्थापक, उसानस फाउंडेशन ने आतंकवाद पर तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का भी लेखन किया है-Radicalisation in India’s Neighborhood, Terror Financing in Kashmir और Jaish-e-Mohammad। वे जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल के सुरक्षा सलाहकार भी रहे हैं।
उसानस फाउंडेशन ने विश्वभर से विशिष्ट हस्तियों को आमंत्रित कर अनेक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंसेज़ का सफल आयोजन किया है। इसने भारत के विदेश मंत्रालय के साथ Maharana Pratap Annual Foreign Policy Dialogue के चौथे संस्करण की भी मेजबानी की। यह कॉन्फ्रेंस उसानस फाउंडेशन के न केवल वैश्विक दृष्टिकोण का प्रमाण है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उसकी बढ़ती साझेदारी को भी अभिव्यक्त करता है।
यह कॉन्फ्रेंस ऐसे समय में आयोजित की हुई जब वैश्विक शक्ति-संतुलन और सामरिक समीकरणों पर गहन विमर्श की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। उसानस फाउंडेशन का विज़न वैश्विक स्तर पर बौद्धिक संवाद और नीति-निर्माण को एक साझा मंच पर लाना है, ताकि भारत और विश्व के सामने उभरती चुनौतियों का समाधान सामूहिक रूप से तलाशा जा सके।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
