उदयपुर में आयोजित होने वाली वेदांता ज़िंक सिटी हाफ मैराथन में 30 दिन शेष

धावकों में उत्साह

 | 
Vedanta Zinc Half Merathon

उदयपुर 21 अगस्त 2025। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत ज़िंक उत्पादक कंपनी, हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड द्वारा ज़िंक सिटी उदयपुर में आयोजित होने वाली वेदांता ज़िंक सिटी हाफ मैराथन के दूसरे सरंस्करण में अब 30 दिन शेष है, मैराथन को लेकर देश विदेश के धावकों में उत्साह है।

21 सितंबर 2025 को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होने वाला यह आयोजन पिछले साल अपनी शानदार सफलता के बाद एक बार फिर दुनिया भर के धावकों और मैराथन दौड़ने वालों को फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के चारों और अविस्मरणीय दौड़ का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है। 

इस वर्ष, वेदांता ज़िंक सिटी हाफ मैराथन केवल फिटनेस के बारे में नहीं, बल्कि समुदाय, समावेशिता और उद्देश्य को लेकर आयोजित की जा रही है। प्रतिस्पर्धी दौड़ के साथ-साथ, इस आयोजन में बहुचर्चित रेस विद चैंपियंस भी शामिल होगा, जहाँ दिव्यांग बच्चे एक समर्पित दौड़ में भाग लेंगे। हिन्दुस्तान ज़िंक इस मैराथन के माध्यम से नंदघर परियोजना के रन फार जीरो हंगर अभियान में भी सहयोग करेगा जो कि कुपोषण को दूर करने हेतु केंद्रित है। यह मैराथन एक ऐसा मंच है जहाँ प्रत्येक प्रतिभागी मैराथन में सहभागिता एवं अभियान में सहयोग कर लोगों को स्वस्थ और मजबूत समाज हेतु प्रोत्साहित कर सकता है।

मैराथन की तैयारी के तहत् हिन्दुस्तान ज़िंक कॉर्पोरेट्स, गैर सरकारी संगठनों और रनिंग समूहों के साथ इसमें अधिक से अधिक प्रतिभागिता हेतु प्रयासरत है। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाकर, मैराथन का उद्देश्य सार्थक साझेदारियों को बढ़ावा देना है।

दौड के बारें में हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि, वेदांता ज़िंक सिटी हाफ मैराथन स्वस्थ समुदायों के निर्माण और सामूहिक प्रगति को प्रेरित करने वाले अवसर प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पिछले साल मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, हम समावेशिता और सामुदायिक जुड़ाव के एक बड़े दृष्टिकोण के साथ भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन को वापस लाकर रोमांचित हैं। हम 21 सितंबर को सभी क्षेत्रों के धावकों का उदयपुर के अनोखे आकर्षण और भावना का अनुभव करने के लिए स्वागत करते हैं।

इस दौ़ड़ में प्रतिभागिता हेतु हिन्दुस्तान ज़िंक पूरे देश से धावकों को उदयपुर आमंत्रित करता है, जो विश्व के मैराथन धावकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य है। मैराथन का यह सीजन वेदांता ज़िंक सिटी हाफ मैराथन से शुरू होगा, इसके बाद अक्टूबर में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन और दिसंबर में जयपुर में वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के साथ समाप्त होगा।

वेदांता ज़िंक सिटी हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण करने और भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन में भाग लेने के लिए, कृपया इस लिंक पर जाएं...

https://www.townscript.com/e/vedanta-zinc-city-half-marathon-2025

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News