गोवर्धन पूजा के साथ महिलाओ ने की दिन की शुरुआत

सुबह से ही घरो में गायो को सजाने का काम शुरू हुआ और बाद में हर घर के बाहर गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की गयी

 | 
govardhan puja

उदयपुर 14 नवंबर 2023। लेकसिटी में आज गोवर्धन पूजा के साथ महिलाओ ने दिन की शुरुआत की। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व महिलाओ के लिए ख़ास माना जाता हे और ऐसे  में आज शहर की महिलाओ ने गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की। 

सुबह से ही घरो में गायो को सजाने का काम शुरू हुआ और बाद में हर घर के बाहर गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की गयी। उदयपुर के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित गौ शाला में उदयपुर के सबसे बड़े गोवर्धन को बनाया गया। करीब 11 फीट के गोवर्धन की पूजा की गयी बाद में गौ शाला की गायो के साथ ग्वालों ने खेल खेला। ग्वालों द्वारा गायों के साथ पारंपरिक खेल खेलने के बाद उन्हें गौ शाला से बाहर छोड़ा गया जो गोवर्धन के ऊपर होते हुए गौ शाला से बाहर निकली। 

govardhan puja

कृषि विज्ञान केन्द्र में करीब 150 गायों को गोवर्धन भगवान के उपर से निकाला गया। पारंपरिक रिति रिवाजों के अनुसार गोवर्धन की पूजा करने के बाद गायों को गोवर्धन के उपर से निकाला जाता है। बरसो से चली आ रही इस परंपरा में महिलाओ की भूमिका महत्वपूर्ण रहती हे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News