मुंबई की जहांगीर गैलरी में सजी मेवाड़ के शिल्पकार की कलाकृतियां

हेमंत जोशी की प्रस्तर कलाकृतियों को देख दर्शक हुए अभिभूत
 | 
hemant joshi

उदयपुर 26 सितंबर 2024। शहर के ख्यातनाम प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी की कलाकृतियों की प्रदर्शनी मुंबई की विश्वप्रसिद्ध जहांगीर आर्ट गैलेरी में प्रारंभ हुई है। 

‘मेटल-केनवास-स्टोन’ शीर्षक से आयोजित इस सात दिवसीय इस प्रदर्शनी का शुभारंभ देश के ख्यातनाम वास्तुकार संजय पुरी, इंटीरियर आर्किटेक्ट रूपेश बैद, अर्चना बैद तथा द बोंबे आर्ट सोसायटी के अध्यक्ष राजेन्द्र पाटिल ने किया। अतिथियों ने गैलरी में दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और अवलोकन करते हुए शिल्पकार हेमंत जोशी को शुभकामनाएं दी।

hemnat joshi

 

इस मौके पर तीनों अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शित प्रस्तर शिल्प को देखा और इसके शिल्प-सौंदर्य की तारीफ की। अतिथियों का कहना था कि शिल्पकार जोशी ने अपनी कल्पनाओं से पत्थरों को मोम की भांति अलग-अलग आकार दिए है और यह कलाकृतियां इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये समस्त कलाकृतियां स्क्रेप से बनी हुई हैं। उन्होंने वेस्ट से बेस्ट के तथ्य को ध्यान में रखते हुए कला के प्रतिमान स्थापित करने के लिए जोशी की सराहना की। 

hemant joshi

जोशी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 9 इंच से लगाकर 7 फीट आकार के विविध रंगों के पत्थरों के स्कल्पचर प्रदर्शित किए गए हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कलाप्रेमी दर्शक भी पहुंचे और इन कलाकृतियों को देखा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News