आकार की वार्षिक प्रदर्शनी में चेतन औदिच्य की पेंटिंग

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कलाकारों तथा कलाप्रेमियों की उपस्थिति रही

 | 
painter chetan audichya

उदयपुर 28 दिसंबर 2023। प्रदेश की प्रतिनिधि कला संस्था आकार आर्ट ग्रुप द्वारा वार्षिक आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन यहां जवाहर कला केंद्र की सुकृति और सुरेख गैलरियों में 26-30 दिसंबर 2023 तक किया जा रहा है जिसमें देश भर के कलाकारों की पेंटिंग्स के साथ उदयपुर के चित्रकार चेतन औदिच्य की रति तथा भगवद्गीता सीरीज की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

आकार ग्रुप की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तथा राजस्थान रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी की चैअरमैन वीनू गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कलाकारों तथा कलाप्रेमियों की उपस्थिति रही। 

आकार ग्रुप के डॉ लक्ष्यपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि यह प्रदर्शनी पांच दिनों तक चलेगी। इसमें राम जयसवाल, अशोक हाजरा, प्रहलाद शर्मा, लक्ष्य पाल सिंह राठौड़, अनिल मोहनपुरिया, साधना सेंगर,निरंजन कुमार, डॉ सुरेश प्रजापति, विनय त्रिवेदी, देवेंद्र खारोल, पुष्पकांत मिश्रा, चेतन औदिच्य, विक्रम सिंगोदिया, उमा शर्मा, शैला शर्मा, प्रिया मठ, राहुल उशरा, रमेश शर्मा, दिनेश मेघवाल, किरीट चित्रे, डॉ मदान राजोरिया, रीटा कुहड़, संजय शेट्टी, सोवीला माथुर, ओम प्रकाश मिश्रा और अजय गर्ग की पेंटिंग्स का प्रदर्शित की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News