टखमण 28 केंद्र पर डॉ विद्यासागर उपाध्याय की आर्ट एग्जिबिशन शुरू

77 रेखांकनों के साथ मना रहे हैं 77 वें जन्मदिन

 | 
takhman

उदयपुर 25 नवंबर 2024। कला संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध टखमण 28 केंद्र पर कला सर्जक डॉ विद्यासागर उपाध्याय की आर्ट एग्जिबिशन 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगी।

डॉ विद्यासागर उपाध्याय अपने 77 वें जन्मदिन को इसी वर्ष में सृजित 77 रेखांकनों के साथ मना रहे है। उपाध्याय एक कला सर्जक के रूप में उस स्तर पर पहुँच चुके है जो सिर्फ कला साधना से ही हासिल होता है। एक साधक की तरह उन्होनें कला सृजन की विभिन्न क्रियाओं को जैसे साथ रखा हो कल्पना और सोच, रंग रूप, तान और पौत जैसे कलातत्व हो या माध्यम व तकनीकी पक्ष। इन पर ऐसा अधिकार कि सब समन्वित होकर सृजन के समय रोजमर्रा की सहज दिनचर्या जैसे घटित होने का भान करवाते हो। 

उन्हें सृजन करते समय देखना ही इसका प्रमाण है वह महज प्रमाण नहीं बल्कि एक रूचिकर अनुभव भी हो सकता है।  77 वें जन्मदिन को इसी वर्ष में सृजित इन 77 रेखांकनों के साथ मनाना महज 'सेलिब्रेशन' नहीं है बल्कि कला और कलाकारों के प्रति, शिक्षक स्थान व टखमण-28 समूह के प्रति प्रेम व उत्साह है। कला क्षेत्र को अपने सृजनशील ऊर्जा से ऐसे ही देश विदेश में अलंकृत कर भारत का नाम रोशन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News