भीड़ देखकर स्टाॅल धारको के चेेहरे पर मुस्कान देखी गई
उदयपुर। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जयपुर की ओर से संभाग कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से टाउनहाॅल में चल रही संभाग स्तरीय 16 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के दूसरे दिन एवं प्रदर्शनी के प्रथम रविवार को काफी भीड़ रही।
मेेल में जहाँ महिलाअें ने अपने लिये उनी शाॅल एवं स्टाॅलों को खरीद कर सर्दी से बचाव के उपाय किये वहीं महिलाओं के साथ बच्चों ने सर्दी की खुराक गुड व मुंगफली की चिकी,गजक आदि खरीदने में रूचि दिखाई। भीड़ देखकर स्टाॅल धारको के चेेहरे पर मुस्कान देखी गई।
एक स्टाॅल धारक मंगल ने बताया कि इस बार वे उनी शाॅलों पर छूट के चलते महिलाओं का इसी ओर से अधिक रूझान देखा गया। मेले में पुरूष गरमा गरम हलवा खाते हुए दिखाई दिये।
मेला संयोजक गुलाबसिंह गरासिया ने बताया कि रविवार होने के कारण एवं राज्य सरकार द्वारा खादी सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों पर दी जा रही छूट का लाभ लेते हुए दिखाई दिये। पप्पू खण्डेलवाल ने बताया कि मेले में आज की भीड़ को देखते हुए इस बार खादी एवं ग्रामोद्योग इकाईयों की अच्छी बिक्री होने के आसार है।
