जन्मदिन पर सीएम ने किया दिव्यट्राइब के ट्राइबल हनी को लॉन्च

जन्मदिन पर विशेष तौर से आदिवासी लोगों द्वारा बनाये इस शहद को पाकर सीएम बेहद खुश नजर आए

 | 
CM launch divya tribe honey

उदयपुर 4 मई 2023 । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जन्मदिवस पर उदयपुर के नगर निगम के दीनदयाल सभागार में आयोजित आदिवासी होस्टल की बालिकाओं से बालिका संवाद किया। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत ने समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं दिव्य ट्राइब की निदेशक डॉ. दिव्यानी कटारा के आदिवासी महिला समूह द्वारा निर्मित शुद्ध दिव्य ट्राइबल हनी को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के साथ ही डॉ. दिव्यानी कटारा ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन के अवसर पर आदिवासी लोगों द्वारा परंपरागत रूप से बनाया गया दिव्य ट्राइबल शहद भेंट किया। 

जन्मदिन पर विशेष तौर से आदिवासी लोगों द्वारा बनाये इस शहद को पाकर सीएम बेहद खुश नजर आए और उन्होंने आदिवासियों के उत्थान की बात करते हुए इस मिठास भरे तोहफे के लिए समस्त आदिवासी समाज का आभार जताया।

इस दौरान दिव्यट्राइब की डायरेक्टर डॉ. दिव्यानी कटारा ने सीएम गहलोत को दिव्यट्राइब की जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यट्राइब विशेष तौर से आदिवासी समाज की परंपराओं और उनके द्वारा बनाये जाने वाले उत्पादों को संरक्षित रखने का कार्य कर रहा है। 

वर्तमान में दिव्यट्राइब से 50 आदिवासी महिलाएं जुड़ कर अपना रोजगार कर रही है। दिव्यट्राइब इन महिलाओं से आदिवासी परंपराओं से जुड़े उत्पादों को बनवाने में सहयोग प्रदान कर रहा है। इन्ही महिलाओं द्वारा बनाया दिव्य ट्राइबल हनी भी पूर्ण रूप से प्राकृतिक एवं शुद्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News