उदयपुर के पैसिफिक यूनिवर्सिटी व डेंटल कॉलेज की मैस पर खाद्य सुरक्षा इन्स्पेक्शन, 6 खाद्य नमूने लिए
Udaipur Times, Food Safety Campaign: राजस्थान मे चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतापनगर स्थित पैसिफिक यूनिवर्सिटी में संचालित मैस का औचक निरीक्षण किया।
आयुक्त अविचल चतुर्वेदी (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान, जयपुर) एवं CMHO डॉ. अशोक आदित्य के निर्देशों के अनुपालन में राजकीय व निजी अस्पतालों तथा शैक्षणिक संस्थानों में संचालित मैस एवं कैंटीनों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रतापनगर स्थित पैसिफिक यूनिवर्सिटी में संचालित मैस का औचक निरीक्षण किया। यहाँ भोजन की गुणवत्ता जांचने हेतु तैयार छोले, हरी मिर्च-टमाटर की सब्जी तथा दाल के नमूने संग्रहित किए गए।
इसके पश्चात टीम ने देबारी स्थित पैसिफिक डेंटल कॉलेज की मैस में दबिश दी, जहाँ से बॉयल राइस (उबले चावल), मूंग की सब्जी एवं उड़द दाल के नमूने एकत्र किए गए।
इस संपूर्ण कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह चौहान, मोनिका अहारी, पिंकी कुमारी, होमगार्ड मुकेश मेनारिया तथा सहायक कर्मचारी मोहम्मद सलीम उपस्थित रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संगृहीत किए गए सभी 6 नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी प्रकार की अनियमितता पायी जाने पर धारा 32 के अंतर्गत इंप्रोवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा। संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी