उदयपुर की फ़ूड सेफ्टी लैब प्रदेश में तीसरे स्थान पर

एनएबीएल (नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लैब दिल्ली) ने उदयपुर की फूड सैफ्टी लैब को एक्रिडेशन दिया है
 | 

फूड सैफ्टी लैब जयपुर, और अजमेर के बाद उदयपुर तीसरे स्थान पर 

केमिकल टेस्ट ने एनएबीएल (नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लैब दिल्ली) ने उदयपुर की फूड सैफ्टी लैब को एक्रिडेशन दिया है। यानि अब किसी भी खाद् सामग्री में किसी भी तरह की कोई केमिकल मिलावट है और इसकी जांच के बाद लैब जो भी रिपोर्ट जारी करेगी, वह दुनियाभर में मान्य होगी। यानी इस को कोई भी व्यक्ति आसानी से न्यायालय में चुनौती नहीं दे सकेगा।

वहीं केमिकल टेस्ट की ओर एनएबीएल (नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लैब दिल्ली) उदयपुर की यह फूड सैफ्टी लैब जयपुर और अजमेर के बाद तीसरे स्थान पर आ गई है। इस एक्रिडेशन के बाद उदयपुर संभाग में किसी भी तरह के केमिकल की मिलावट करने वालों के मिलावाटियों को अब जरुरत पर कड़ा जवाब दे सकेगें।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News