Udaipur Times, Food Safety Campaign, Jaipur News: प्रदेशभर में चलाए जा रहे “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के जयपुर के जगतपुरा स्थित जैप्टो के डार्क स्टोर पर केंद्रीय दल ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद, 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री तथा 7 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई। Food Safety Campaign
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर मुख्यालय की केंद्रीय टीम द्वारा रामनगरिया विस्तार, ए-ब्लॉक स्थित मैसर्स जे.डी.एस. मार्केटिंग के वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। Jaipur News
तापमान मानकों की अनदेखी, 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद नष्ट
निरीक्षण के दौरान कोल्ड रूम एवं डीप फ्रीजर में डेयरी उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए निर्धारित तापमान मानकों का पालन नहीं पाया गया। मौके पर तापमान 6 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पाया गया। स्थिति को देखते हुए सरस एवं अमूल के दूध, दही और छाछ के करीब 1550 पैकेट मौके पर ही नष्ट करवाए गए। Food Safety Campaign
डैमेज एवं एक्सपायरी सामग्री भी मिली
वेयरहाउस में करीब 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री बिना ‘नॉट फॉर सेल’ टैग के रखी मिली। इसे भी मौके पर ही नष्ट करवाया गया। Jaipur News
इसके अलावा बिक्री के लिए रखी करीब 7 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री भी मिली, जिसमें म्यूसली, कैंडी एवं भुजिया शामिल थे। विभागीय टीम ने इसे जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाया। Food Safety Campaign
स्वच्छता व्यवस्था में भी गंभीर कमियां
निरीक्षण के दौरान डार्क स्टोर एवं कोल्ड रूम के आसपास पान मसाला एवं जर्दा थूकने के निशान पाए गए। दीवारों पर गंदगी एवं थूक के निशान भी मिले। खाद्य सामग्री रखने के लिए लगाए गए कई लोहे के रैक टूटे हुए, गंदे एवं जंग लगे पाए गए। Jaipur News
अधिकारियों ने स्टोर प्रबंधन को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण एवं स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
पीनट बटर एवं हनी के सैंपल लिए
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए केंद्रीय टीम ने स्टोर मैनेजर श्री कैलाश चन्द मीना की मौजूदगी में पिंटोला पीनट बटर एवं हनी के सैंपल लिए। दोनों सैंपल को जांच के लिए राज्य केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। Food Safety Campaign
जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट अथवा खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिदिन करीब 500 ऑर्डर, व्यवस्था सुधारने के निर्देश
संयुक्त आयुक्त विजय प्रकाश शर्मा ने डार्क स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर खाद्य पदार्थों के भंडारण, तापमान नियंत्रण एवं स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार इस डार्क स्टोर से प्रतिदिन करीब 500 ऑर्डर की डिलीवरी की जाती है। Jaipur News
विभाग ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन माध्यम से खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने वाले स्टोर्स एवं वेयरहाउस पर भी खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन अनिवार्य है। मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगी।