उदयपुर में अनोखे रेस्टोरेंट का शुभारंभ, रेल की बोगी में बैठकर मिलेगा खाने का स्वाद
फतहपुरा-पुला रोड पर शुरू हुआ 'द रॉयल जंक्शन', 24घंटे खुला रहेगा रेस्टोरेंट, पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी होगा मेन्यू
Udaipur Times, The Royal Junction: उदयपुर शहर में खानपान के शौकीनों और पर्यटकों के लिए एक अनोखी शुरुआत हुई है। फतहपुरा चौराहे से पुला रोड पर द रॉयल जंक्शन रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यहां रखी गई रेल की डैमेज बोगी है, जिसे आकर्षक रेस्टोरेंट के रूप में तैयार किया गया है।
यहां बोगी के अंदर बैठकर खाना खाने का अनुभव किसी ट्रेन में सफर करते हुए भोजन करने जैसा एहसास कराएगा। रेल की बोगी को रेस्टोरेंट के रूप में तैयार करना अपने आप में अनूठी पहल है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
खास बात यह है कि द रॉयल जंक्शन पूरी तरह शाकाहारी (वेजिटेरियन) रेस्टोरेंट है। यहां ग्राहकों को रोटी-सब्जी, नाश्ता, फास्ट फूड सहित कई तरह के शाकाहारी व्यंजन मिलेंगे।
रेस्टोरेंट की एक और खासियत यह है कि यह 24 घंटे खुला रहेगा। यानी उदयपुरवासियों के साथ शहर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक भी दिन हो या रात, कभी भी यहां भोजन का आनंद ले सकेंगे।