Udaipur Times, Udaipur News: पर्यटकों से गुलजार रहने वाली झीलों की नगरी उदयपुर मे अब बेकरी और पेटिसरी की दुनिया में एक और चर्चित नाम जुड़ गया है। भारत के लोकप्रिय बेकरी एवं पेटिसरी ब्रांड थिओब्रोमा (Theobroma) ने शहर में अपना पहला आउटलेट शुरू कर दिया है।
शहर के पंचवटी स्थित अपोलो टावर में खुले इस स्टोर में ग्राहक थिओब्रोमा (Theobroma) के केक, ब्राउनी, पेस्ट्री, चॉकलेट्स, क्रॉइसां और हॉट व कोल्ड बेवरेजेज का स्वाद ले सकेंगे।
उद्घाटन समारोह में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) राजस्थान के अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता और सरफराज ने रिबन काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। इस दौरान थिओब्रोमा (Theobroma) के रीजनल मैनेजर राहुल ओझा और एरिया मैनेजर अज़ीम अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अपोलो टावर में शुरू हुआ यह आउटलेट करीब 938 वर्गफुट में फैला है। यह उदयपुर में थिओब्रोमा (Theobroma) का पहला स्टोर होने के साथ राजस्थान में ब्रांड का छठा आउटलेट है। खास बात यह है कि उदयपुर का यह पहला थिओब्रोमा (Theobroma) स्टोर है, जहां ग्राहकों को डाइन-इन की सुविधा भी मिलेगी। स्टोर पर ग्राहकों के लिए थिओब्रोमा (Theobroma) की लोकप्रिय रेंज उपलब्ध रहेगी। इसमें खास केक, ब्राउनी, पेस्ट्री और चॉकलेट्स के साथ ताज़े बेक किए गए क्रॉइसां तथा हॉट और कोल्ड बेवरेजेज शामिल हैं।
थिओब्रोमा (Theobroma) ने वर्ष 2004 में मुंबई के एक आउटलेट से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद ब्रांड ने देश के अलग-अलग शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाई और आज यह भारत के लोकप्रिय बेकरी ब्रांड्स में शामिल है। अब उदयपुर के स्वाद के शौकीन भी शहर के बीचोंबीच थिओब्रोमा (Theobroma) की पसंदीदा रेंज का आनंद ले सकेंगे।