उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार मे वाजिब दाम पर मिलेगी शुद्ध मिठाइयां

 | 
Udaipur Sahkari Upbhokta Sahkari Bhandar

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर आमजन को शुद्ध मिठाईयां वाजिब दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी। मिठाईयों के विक्रय दर के पोस्टर का विमोचन सोमवार को संभागीय आयुक्त खजान सिंह ने किया।

संभागीय आयुक्त ने मिठाईयों की गुणवत्ता के संबध में भण्डार महाप्रबन्धक डॉ प्रमोद कुमार से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होने वर्तमान स्थिति और आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए उदयपुर भण्डार के इन प्रयासों को सराहनीय बतायां। इन मिठाइयों के विक्रय संबंध में आयुक्त ने व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये।

इस मौके पर संभागीय आयुक्त ने समस्त उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए गुणवत्ता बनाये रखने एवं उपभोक्ताओं के हितो को ध्यान मे रखते हुए उत्पादों के विक्रय के संबंध मे निर्देश दिये। इसके अलावा भण्डार प्रशासक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियॉ नानालाल चावला ने भंडार के सुपरमार्केटों की गतिविधियों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

भण्डार महाप्रबन्धक डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि दीपावली के अवसर पर काजू कतली, मक्खन बडे, बेसन चक्की, सोहन पपडी, नमकीन एवं ड्राई फ्रुट पैक भण्डार के सभी सुपरमार्केट पर सोमवार से ही उपलब्ध रहेगी एवं अग्रिम बुकींग भी की जावेगी। यह सभी मिठाईयां शुद्ध सरस घी से निर्मित एवं बरक रहित है।

इनमे काजू कतली 800 रुपयें प्रति किलो, सोहन पपडी 460 रुपयें प्रति किलो, बेसन चक्की 480 रुपयें प्रति किलो, मक्खन बडे 540 रुपयें प्रतिकिलो, नमकीन 260 रुपयें प्रतिकिलो एवं ड्राई फ्रुट पैक 500 की दर से उपलब्ध रहेगें।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियॉ राजकुमार खांडिया, नियुक्ति शाखा प्रभारी सतीश परिहार, अरूण गौड़ सहित अन्य अधिकारी एवं भण्डार के कार्मिक मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News